IPL 2024: यह है वो 5 खिलाड़ी जो दिल्ली कैपिटल्स को आगामी सीजन जिताने में निभाएंगे अहम भूमिका
दिल्ली कैपिटल्स की बात की जाए तो टीम आगामी सीजन का अपना पहला मुकाबला 23 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ मोहाली में खेलेगी।
अद्यतन - मार्च 11, 2024 12:31 अपराह्न
4- कुलदीप यादव

साल 2023 पूरी तरह से कुलदीप यादव के नाम रहा था। उन्होंने भारतीय टीम की ओर से सभी प्रारूप में काफी अच्छी गेंदबाजी की थी। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी इस खिलाड़ी ने अपनी छाप छोड़ी थी।
कुलदीप यादव को दुनिया के बेहतरीन स्पिनर्स में गिना जाता है। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में कुलदीप यादव ने काफी अच्छी गेंदबाजी की थी और 14 मैच में 36.10 के औसत से 10 विकेट झटके थे। यही नहीं साल 2022 पूरी तरह से उनके नाम रहा था और 14 मैच में कुलदीप ने 21 विकेट हासिल किए थे।
भारत ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेली थी जिसमें कुलदीप यादव ने काफी अच्छी गेंदबाजी की थी और अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया था। अब दिल्ली कैपिटल्स की ओर से एक बार फिर से यह अनुभवी खिलाड़ी गेंदबाजी से अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेगा।