IPL 2022: ये हैं वो पांच खिलाड़ी जो इस सीजन बन सकते हैं मार्क वुड की रिप्लेसमेंट
वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान चोटल होने के बाद आईपीएल 2022 से बाहर हो गए हैं मार्क वुड।
अद्यतन - मार्च 20, 2022 8:03 पूर्वाह्न

लखनऊ सुपर जायंट्स को आईपीएल 2022 से पहले एक बड़ा झटका लगा है, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड को कोहनी की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, जो उन्हें एंटीगुआ में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान लगी थी। पिछले महीने बेंगलुरू में दो दिवसीय मेगा ऑक्शन कार्यक्रम में वुड को 7.5 करोड़ रुपये की कीमत देकर लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा था।
यूपी स्थित फ्रेंचाइजी को 2019 विश्व कप विजेता गेंदबाज के लिए एक रिप्लेसमेंट की तलाश करनी है। हालांकि, मार्की टूर्नामेंट के 15वें संस्करण के शुरू होने में बस एक सप्ताह से अधिक समय बचा है, जिस वजह से वो जल्द से जल्द उनकी जगह एक अच्छे खिलाड़ी को चुनना चाहेंगे और टीम में एक गुणवत्ता वाले विदेशी तेज गेंदबाज को लाने की उम्मीद करेंगे। इस लेख में हम उनमें से पांच गेंदबाज पर एक नजर डालेंगे।
ये हैं वो पांच खिलाड़ी जो IPL-2022 में मार्क वुड की जगह ले सकते हैं:
1) एंड्र्यू टाय

एंड्रयू टाय निश्चित रूप से मार्क वुड के लिए उपयुक्त रिप्लेसमेंट में से एक हो सकते हैं। उन्होंने आखिरी बार 2008 के विजेता राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल 2020 में एक ही मैच में प्रतिनिधित्व किया था। जब टाय का नाम पिछले महीने की मेगा ऑक्शन में आया था, तो किसी भी फ्रेंचाइजी ने उनमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई और वह अनसोल्ड रह गए।
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज का बेस प्राइस एक करोड़ था। उन्होंने 27 मैचों में 40 विकेट लिए हैं और 2018 के संस्करण में पर्पल कैप विजेता थे, उस सीजन उन्होंने 8 की इकॉनमी और 18.66 के औसत से 14 मैचों में 24 विकेट हासिल किए थे।
ऑस्ट्रेलियाई डेथ ओवर विशेषज्ञ बिग बैश लीग (बीबीएल) 2021/22 सीजन में तीसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी थे और उन्होंने पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए 13 मैच में 17.58 की औसत से 19 विकेट लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, उस दौरान उनकी इकॉनमी 7.86 की रही थी।