वो पांच खिलाड़ी जिन्हे वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने किया नजरअंदाज
इन खिलाड़ियों को अपनी काबिलियत साबित करने का मौका मिलना चाहिए था।
अद्यतन - फरवरी 1, 2022 12:06 अपराह्न

भारत 6 फरवरी से 20 फरवरी तक तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए वेस्टइंडीज की मेजबानी करने के लिए तैयार है। बढ़ते COVID-19 मामलों के कारण, BCCI ने हाल ही में पूरी एकदिवसीय सीरीज को केवल अहमदाबाद में करवाने का फैसला किया है, वहीं सीरीज के सभी टी-20 मैच कोलकाता में खेले जाएंगे।
26 जनवरी (बुधवार) को, भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने सीरीज के लिए टीम की घोषणा की जहां कुछ खिलाड़ियों को आराम का नाम देकर टीम से बाहर कर दिया गया है। ऐसे खिलाड़ियों की एक और सूची है जो टीम का प्रतिनिधित्व करने की दौड़ में थे लेकिन उन्हें मौका नहीं दिया गया।
आइए एक नजर डालते हैं उन पांच खिलाड़ियों पर जो चयन के लिए योग्य होने के बावजूद वनडे और टी-20 टीम से बाहर हो गए हैं:
1) शाहरुख खान

किसी भी टीम फिनिशर मिलना बेहद मुश्किल भरा काम है और भारत भाग्यशाली है कि उसके पास शाहरुख खान जैसा खिलाड़ी है। उनका नाम टीम चयन से पहले दौर में था और कई लोगों को उम्मीद थी कि उन्हें इस टी-20 सीरीज में अपना पहला कॉल-अप मिलेगा, लेकिन उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है।
तमिलनाडु के इस खिलाड़ी का इस साल सैयद मुश्ताक अली और विजय हजारे ट्रॉफी में बल्ले से कमाल का सीजन रहा। उन्होंने कर्नाटक के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली के फाइनल में अंतिम गेंद पर एक फिनिशर की भूमिका निभाई और आखिरी गेंद पर छक्का लगाया और तमिलनाडु को अपना तीसरा खिताब दिलाने में मदद की।
शाहरुख की बल्लेबाजी टी-20 प्रारूप के लिए सबसे उपयुक्त है और उनके पास आसानी से गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करने की क्षमता है। पिछले कुछ वर्षों में उनकी विकास अविश्वसनीय रही है और वह वास्तव में भारतीय टीम में अभी या निकट भविष्य में एक मौके के हकदार हैं। चूंकि भारतीय टीम को अब हार्दिक पांड्या जैसे फिनिशर की कमी खल रही है, इसलिए शाहरुख को टी-20 में आगे जाकर मौका मिल सकता है।