वो पांच खिलाड़ी जिन्हे वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने किया नजरअंदाज
इन खिलाड़ियों को अपनी काबिलियत साबित करने का मौका मिलना चाहिए था।
अद्यतन - फरवरी 1, 2022 12:06 अपराह्न
3) राहुल चाहर

इंडियन प्रीमियर लीग में लेग-स्पिन और गुगली के अच्छे प्रदर्शन के बाद राहुल चाहर को 2019 में भारत के टी-20 टीम में चुना गया था। इसके बाद उन्हें श्रीलंका के खिलाफ भारत की सेकेंडरी टीम में चुना गया और वहां उनका अभियान सफल रहा।
इस युवा खिलाड़ी ने अपना एकमात्र वनडे श्रीलंका में खेला और 5.40 की इकॉनमी रेट से तीन विकेट चटकाए। उन्हें अनुभवी युजवेंद्र चहल से आगे टी-20 विश्व कप टीम में चुना गया और वहां उन्हें खेलने के लिए केवल एक मैच मिला जिसमें वह महंगे साबित हुए थे और एक विकेट भी नहीं हासिल कर पाए थे।
हालांकि मेगा इवेंट के बाद उनका चयन नहीं किया गया है। राहुल ने टी-20 में अपने छोटे से कार्यकाल में छह मैचों में 7.59 की इकॉनमी से सात विकेट लिए हैं। इस घरेलू सीरीज के लिए उन्हें एक बार फिर नजरअंदाज किया गया है, क्योंकि टीम प्रबंधन ने कुल-चा (चहल और कुलदीप) कॉम्बो के साथ फिर से जाने का फैसला किया है।