वो 5 खिलाड़ी जो रिटेंशन के प्रबल दावेदार होने के बावजूद लिस्ट में अपना नाम नहीं दर्ज करवा सके - 5 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

वो 5 खिलाड़ी जो रिटेंशन के प्रबल दावेदार होने के बावजूद लिस्ट में अपना नाम नहीं दर्ज करवा सके

जिन खिलाड़ियों को रिटेन नहीं किया गया है वो सभी मेगा ऑक्शन में उतरेंगे।

2) डेविड वॉर्नर

David Warner
David Warner. (Photo: IANS)

डेविड वॉर्नर इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। उनके नाम सबसे अधिक बार ऑरेंज कैप अवार्ड जीतने का रिकॉर्ड भी मौजूद है। वह आईपीएल में भी सफल कप्तानों में से एक हैं, उन्होंने अपनी कप्तानी में 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद टीम को अपना पहला IPL खिताब दिलाया था।

हाल ही में हुए आईपीएल में सनराइजर्स प्रबंधन और वॉर्नर के बीच दरार बढ़ गई थी। इस सीजन, उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया और कई मैचों के लिए टीम के प्लेइंग इलेवन से बाहर भी कर दिया गया था, IPL से पहले वॉर्नर का फॉर्म उतना अच्छा नहीं था।

150 आईपीएल मैचों में उन्होंने क्रमशः 41.59 और 139.96 के असाधारण औसत और स्ट्राइक रेट के साथ 5449 रन बनाए हैं। वह इस दौरान हैदराबाद के सबसे अहम खिलाड़ी बनकर सामने आए। उन्हें इस दौरान प्रशंसकों द्वारा वास्तव भी भरपूर प्यार मिलता रहा है। महान क्रिकेटर का टीम से अलग होना सनराइजर्स अभियान के लिए एक बड़ी क्षति है।

Previous
Page 2 / 5
Next

close whatsapp