वो 5 खिलाड़ी जो रिटेंशन के प्रबल दावेदार होने के बावजूद लिस्ट में अपना नाम नहीं दर्ज करवा सके - 5 का पृष्ठ 4 - क्रिकट्रैकर हिंदी

वो 5 खिलाड़ी जो रिटेंशन के प्रबल दावेदार होने के बावजूद लिस्ट में अपना नाम नहीं दर्ज करवा सके

जिन खिलाड़ियों को रिटेन नहीं किया गया है वो सभी मेगा ऑक्शन में उतरेंगे।

4) ईशान किशन

Ishan Kishan
Ishan Kishan. (Photo Source: Twitter)

2018 की नीलामी में मुंबई इंडियंस (MI) द्वारा चुने जाने के वक्त ईशान किशन का उम्र महज 23 वर्ष था। उन्होंने 18 साल की उम्र में गुजरात लायंस टीम के लिए डेब्यू किया। बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज को उनकी विस्फोटक निडर बल्लेबाजी और उनकी कीपिंग के लिए फ्रेंचाइजी ने टीम में शामिल किया था।

उन्होंने केवल 40 लाख के आधार मूल्य के साथ 2018 के नीलामी पूल में कदम रखा और विडंबना यह है कि उन्हें 6.20 करोड़ की भारी कीमत देकर MI ने खरीद लिया। उन्होंने 61 आईपीएल मैचों में 28.47 की औसत और 136.33 के स्ट्राइक रेट से 1452 रन बनाए हैं।

ईशान निश्चित रूप से भविष्य की संपत्ति है क्योंकि वह एक उचित विकेटकीपर भी है। ऐसा माना जाता है कि मुंबई इंडियंस भी शेष स्थान के लिए सूर्यकुमार यादव या ईशान को साइन करने के लिए एक बड़ी दुविधा में थी। लेकिन MI सूर्या के अनुभव और मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उन्हें रिटेन किया। ईशान युवा, गतिशील और भविष्यवादी खिलाड़ी होने के कारण रिटेंशन सूची में शामिल होने के योग्य थे।

Previous
Page 4 / 5
Next

close whatsapp