साल 2022 में खत्म हो सकता है इन पांच खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय करियर - 5 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

साल 2022 में खत्म हो सकता है इन पांच खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय करियर

इनमें खिलाड़ियों में से कुछ नाम चौंकाने वाले हैं।

2) क्रिस गेल

Chris Gayle (Photo by RANDY BROOKS/AFP via Getty Images)
Chris Gayle (Photo by RANDY BROOKS/AFP via Getty Images)

इसमें कोई शक नहीं कि हमारे प्यारे यूनिवर्सल बॉस के लिए क्रिकेट खेलना बहुत अच्छा लगता है। अब 42 साल के हो जाने के बावजूद, धाकड़ बल्लेबाज  टी-20 में वापसी करना पसंद करते हैं। दरअसल, हाल के महीनों में बेहद खराब फॉर्म में होने के बावजूद भी क्रिस गेल 2022 वर्ल्ड टी-20 खेलना चाहते हैं।

लेकिन दुर्भाग्य से अपने संन्यास का विरोध करते हुए, गेल ने उल्लेख किया है कि CWI उन्हें लंबे समय तक टीम में नहीं रखेगा। क्रिकेटर ने 2021 टी-20 विश्व कप के बाद जमैका में अपने घरेलू दर्शकों के सामने संन्यास लेने की इच्छा भी जताई। हालांकि, टूर्नामेंट के 2021 संस्करण में उनके धूमिल प्रदर्शन के बाद गेल को हाल के अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए भी टीम से बाहर कर दिया गया है।

कुल मिलाकर, अब आयरलैंड और इंग्लैंड जैसी टीम वेस्टइंडीज का दौरा करने वाली है और वहां भी उन्हें टीम में जगह मिलेगी या नहीं वो कहना मुश्किल है। इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा कि टी-20 का यह राजा 2022 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह सकता है।

Previous
Page 2 / 5
Next

close whatsapp