वाॅर्नर से लेकर एंडरसन तक, वे 5 बड़े खिलाड़ी जिन्हें आईपीएल ऑक्शन में नहीं मिला कोई खरीददार
आइए बाकी खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं
अद्यतन - दिसम्बर 4, 2025 8:28 अपराह्न
4. स्टीव स्मिथ

स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज हैं, लेकिन IPL 2025 मेगा ऑक्शन में उन्हें कोई टीम नहीं मिली। उन्होंने अपनी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखी थी, लेकिन फिर भी किसी फ्रेंचाइज़ी ने उन पर बोली नहीं लगाई। स्मिथ ने आखिरी बार IPL 2021 में खेला था और उन्होंने 103 आईपीएल मैचों में 2485 रन बनाए हैं।
बेहतरीन बल्लेबाजी और कप्तानी अनुभव होने के बावजूद टीमें शायद उनकी हाल की फॉर्म और T20 में स्ट्राइक रेट को लेकर भरोसा नहीं दिखा पाईं। लगातार दूसरी बार अनसोल्ड होने की वजह से स्मिथ के लिए यह नीलामी में शामिल होना पछतावा देने वाला फैसला साबित हुआ।