वाॅर्नर से लेकर एंडरसन तक, वे 5 बड़े खिलाड़ी जिन्हें आईपीएल ऑक्शन में नहीं मिला कोई खरीददार

वाॅर्नर से लेकर एंडरसन तक, वे 5 बड़े खिलाड़ी जिन्हें आईपीएल ऑक्शन में नहीं मिला कोई खरीददार

आइए बाकी खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं

5. डेविड वॉर्नर

David Warner (Image Credit- Twitter/X)
David Warner (Image Credit- Twitter/X)

डेविड वॉर्नर को IPL इतिहास के सबसे सफल विदेशी बल्लेबाजों में गिना जाता है, लेकिन IPL 2025 मेगा ऑक्शन में उन्हें कोई भी टीम नहीं खरीद पाई। उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये थी, फिर भी कोई फ्रेंचाइजी बोली लगाने के लिए आगे नहीं आई।

यह फैसला सभी के लिए हैरान करने वाला था, क्योंकि वॉर्नर ने IPL में 184 मैच खेले हैं और 6565 रन बनाए हैं। साथ ही वह आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी खिलाड़ी हैं। उनका औसत 40.52 है और वह 4 शतक और 62 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। उन्होंने 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद को अपनी कप्तानी में खिताब भी जिताया था।

लेकिन पिछले कुछ सीजन में उनकी फॉर्म और फिटनेस में गिरावट ने टीमों को सोचने पर मजबूर किया। इस वजह से उनका अनसोल्ड रहना उनके लिए सबसे बड़ा पछतावा बन गया।

Previous
Page 5 / 5

close whatsapp