पांच खिलाड़ी जिन्होंने एशिया कप 2018 में लिया था भाग लेकिन 2023 सीजन में नहीं होंगे भारतीय टीम का हिस्सा - 5 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

पांच खिलाड़ी जिन्होंने एशिया कप 2018 में लिया था भाग लेकिन 2023 सीजन में नहीं होंगे भारतीय टीम का हिस्सा

एशिया कप 2023 श्रीलंका और पाकिस्तान में होगा।

4- दिनेश कार्तिक

Dinesh Karthik of India. (Photo by Clive Mason/Getty Images)
Dinesh Karthik of India. (Photo by Clive Mason/Getty Images)

2018 एशिया कप में दिनेश कार्तिक को भारतीय टीम में मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में शामिल किया गया था। उन्होंने छह मुकाबले की 5 पारियों में 48.66 के औसत से 146 रन बनाए। उन्होंने अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

दिनेश कार्तिक ने इसके बाद वर्ल्ड कप 2019 में भी भाग लिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले खेलने के बाद उन्हें भारत की वनडे टीम में फिर से शामिल नहीं किया गया। यही नहीं टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में खराब प्रदर्शन करने के बाद वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलते हुए नजर नहीं आए।

एशिया कप 2023 की भारतीय टीम में विकेटकीपर के रूप में केएल राहुल और ईशान किशन को चुना गया है। केएल राहुल का चयन भी काफी हैरान कर देने वाला था क्योंकि उन्होंने भी पिछले काफी समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भाग नहीं लिया है। वो अपनी चोट से पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और अब आगामी सीजन में खेलते हुए नजर आएंगे।

Previous
Page 2 / 5
Next

close whatsapp