पांच खिलाड़ी जिन्होंने एशिया कप 2018 में लिया था भाग लेकिन 2023 सीजन में नहीं होंगे भारतीय टीम का हिस्सा
एशिया कप 2023 श्रीलंका और पाकिस्तान में होगा।
अद्यतन - अगस्त 28, 2023 4:21 अपराह्न

एशिया कप 2023 की शुरुआत 30 अगस्त से हो रही है और इसका फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा। तमाम लोग इस शानदार टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें, एशिया कप श्रीलंका और पाकिस्तान में होगा।
सभी एशियाई टीमों ने इस टूर्नामेंट को लेकर अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर ली है। भारत और पाकिस्तान को एशिया कप 2023 को जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। इससे पहले वनडे फॉर्मेट में एशिया कप का 2018 सीजन खेला गया था। उस सीजन में भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में फाइनल में जीत दर्ज की थी।
एशिया कप 2018 में कई बेहतरीन खिलाड़ियों को भारतीय टीम से खेलते हुए देखा गया था। कुछ खिलाड़ी ऐसे भी है जिन्होंने 2018 सीजन में भी भाग लिया था और अब 2023 संस्करण में भी खेलते हुए नजर आएंगे। हालांकि कुछ ऐसे भी खिलाड़ी है जिनका चयन 2023 संस्करण में नहीं किया गया है। आज हम आपको ऐसे ही पांच खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जो एशिया कप 2018 की विजेता टीम का हिस्सा थे लेकिन 2023 सीजन में उन्हें भारतीय स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है।
5- दीपक चाहर

दीपक चाहर को एशिया कप 2018 के ज्यादातर मुकाबले में बेंच में ही बैठे हुए देखा गया था। हालांकि पीठ की चोट की वजह से हार्दिक पांड्या को टीम से बाहर जाना पड़ा और उनकी जगह दीपक चाहर ने ली।
भारत के फाइनल सुपर 4 राउंड मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ दीपक चाहर को प्लेइंग XI में शामिल किया गया। उस मुकाबले में दीपक चाहर ने चार ओवर में एक विकेट अपने नाम किया जबकि 37 रन लुटाए। उन्होंने गुलबदिन नाईब का विकेट झटका था। यही नहीं उन्होंने बल्लेबाजी से भी 12 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया जिसकी वजह से भारतीय टीम ने भी इस मुकाबले में 252 रन बनाए और यह मैच टाई में समाप्त हुआ।
हालांकि इस बार चयनकर्ताओं ने दीपक को भारतीय टीम में शामिल नहीं किया है। भले ही टीम के पास काफी अच्छे गेंदबाज मौजूद है लेकिन दीपक की कमी उनको जरूर खलेगी।