2 करोड़ के बेस प्राइस वाले वो पांच खिलाड़ी जो आगामी मेगा ऑक्शन में रह सकते हैं अनसोल्ड
इन खिलाड़ियों के लिए IPL 2022 में कॉन्ट्रैक्ट मिलना मुश्किल हो सकता है, लिस्ट में एक भारतीय खिलाड़ी भी है मौजूद।
अद्यतन - जनवरी 31, 2022 12:25 अपराह्न

आईपीएल 2022 को शुरू होने में अब सिर्फ दो महीने बाकी हैं। फरवरी में होने वाले मेगा ऑक्शन के लिए 1214 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। इस तरह के एक मेगा पूल में से कुल 49 टॉप क्लास खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने ऑक्शन के लिए अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा है। अगर आपको इसकी और साफ़ तस्वीर दें तो उन 49 खिलाड़ियों में 17 भारतीय खिलाड़ी हैं और 32 विदेशी खिलाड़ी।
यहां तक कि इमरान ताहिर और ड्वेन ब्रावो जैसे पुराने खिलाड़ी ने भी कम से कम 2 करोड़ रुपये का सौदा करने के लिए खुद को ऑक्शन में रखा है। इनमें से कुछ खिलाड़ी ऐसे होंगे जिन्हे अपने बेस प्राइस से अधिक पैसा मिलेगा वहीं कुछ खिलाड़ी ऐसे भी होंगे जिन्हे शायद कोई नहीं खरीदेगा। इस लेख में हम उन्ही खिलाड़ियों के बारे में बात करेंगे जिन्हे अपने बेस प्राइस के चलते अनसोल्ड रहना पड़ सकता है।
ये हैं 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस वाले पांच खिलाड़ी हैं जो आईपीएल मेगा नीलामी में अनसोल्ड रह सकते हैं
1) क्रेग ओवरटन

हाल के दिनों में, क्रेग ओवरटन ने एक टेस्ट क्रिकेटर के रूप में बड़े पैमाने पर प्रगति की है। द हंड्रेड में सदर्न ब्रेव का प्रतिनिधित्व करते हुए इस ऑलराउंडर ने एक खिताब भी जीता है। यहां तक कि जब 2021 में पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड सीरीज खेल रही थी, तब ओवरटन को उनके वनडे डेब्यू के लिए बुलाया गया था।
ओवरटन के टी-20 करियर की बात करें तो उनके आंकडें कुछ खास नजर नहीं आते हैं। टी-20 में 27 वर्षीय ओवरटन ने कुल 63 मैच खेले हैं, जिसमें लगभग 9 की इकॉनमी से 58 विकेट लिए हैं। वहीं उनके बल्लेबाजी कौशल की बात करें तो टी-20 में ओवरटन का स्ट्राइक रेट 119.70 और औसत 16.10 है।
इसलिए, खुद को सबसे 2 करोड़ के बेस प्राइस में रखकर, ओवरटन ने शायद एक गलती कर दी है। चूंकि टीमों के पास चुनने के लिए बेहतर विकल्प होंगे, इसलिए यह इंग्लिश खिलाड़ी अपने महत्वाकांक्षी मूल्य टैग के कारण बिना बिके हुए रह सकते हैं।