IND vs SL ODI Series: 5 रिकॉर्ड जो रोहित शर्मा भारत vs श्रीलंका वनडे सीरीज में तोड़ सकते हैं
5 Records Rohit Sharma Can Break In IND vs SL ODI Series: हिटमैन रोहित शर्मा श्रीलंका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करने की कगार पर हैं
अद्यतन - Aug 2, 2024 1:59 pm
2. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50+ शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय

Third Indian to score 50+ centuries in international cricket: अगर रोहित शर्मा श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में दो शतक लगाने में सफल हो जाते हैं, तो वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नया रिकॉर्ड बना देंगे। रोहित शर्मा के नाम फिलहाल 48 इंटरनेशनल शतक है और 2 शतक लगाते ही वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 शतक पूरा कर लेंगे। अगर सीरीज के दौरान हिटमैन ऐसा करने में कामयाब होते हैं, तो वह भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 या उससे अधिक शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।
अब तक टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ही यह कारनामा कर पाए हैं। सचिन और कोहली भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 या अधिक शतक बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। सचिन तेंदुलकर के नाम 100 शतक हैं। विराट कोहली के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 80 शतक हैं।