IND vs SL ODI Series: 5 रिकॉर्ड जो रोहित शर्मा भारत vs श्रीलंका वनडे सीरीज में तोड़ सकते हैं
5 Records Rohit Sharma Can Break In IND vs SL ODI Series: हिटमैन रोहित शर्मा श्रीलंका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करने की कगार पर हैं
अद्यतन - Aug 2, 2024 1:59 pm
1. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक (Most centuries in international cricket)

इसके अलावा सिर्फ भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट नहीं बल्कि अगर रोहित शर्मा 50 शतक जड़ देते हैं, तो वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में 10वें स्थान से हटकर ऊपर आ जाएंगे। डेविड वॉर्नर 49 शतक के साथ रिकॉर्ड लिस्ट में 9वें स्थान पर हैं।
आगामी वनडे सीरीज में अगर रोहित शर्मा फॉर्म में रहे तो वह वॉर्नर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकते हैं और शायद टॉप-5 में भी अपना नाम दर्ज करवा लें। ऐसा इसलिए क्योंकि तीसरे से लेकर आठवें नंबर तक के खिलाड़ी क्रिकेट से अब संन्यास ले चुके हैं।
देखिए अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
1) सचिन तेंदुलकर (भारत) – 100 शतक
2) विराट कोहली (भारत) – 80 शतक
3) रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 71 शतक
4) कुमार संगकारा (श्रीलंका) – 63 शतक
5) जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) – 62 शतक
6) हाशिम अमला (दक्षिण अफ्रीका) – 55 शतक
7) महेला जयवर्धने (श्रीलंका) – 54 शतक
8) ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज) – 53 शतक
9) डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया) – 49 शतक
10) रोहित शर्मा ( भारत) – 48 शतक