5 ऐसे रिकॉर्ड जो अब विराट कोहली अपने करियर में शायद तोड़ने से चूक सकते हैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

5 ऐसे रिकॉर्ड जो अब विराट कोहली अपने करियर में शायद तोड़ने से चूक सकते हैं

विराट कोहली ने वनडे की अपनी पिछली 19 पारियों में 10 अर्धशतक जरूर लगाए हैं।

Virat Kohli. (Photo by ISHARA S. KODIKARA/AFP/Getty Images)
Virat Kohli. (Photo by ISHARA S. KODIKARA/AFP/Getty Images)

सबके चहेते बल्लेबाज विराट कोहली कुछ समय से बल्लेबाजी में बहुत लड़खड़ा रहे हैं। फैंस के लिए निराशा वाली बात यह है कि विराट कोहली पिछली 73 अंतरराष्ट्रीय पारियों में शतक बनाने में नाकाम रहे हैं। वहीं, अफसोस की बात यह भी है कि फिलहाल चल रहे आईपीएल 2022 में गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले इस खिलाड़ी का औसत सिर्फ 17 है।

खराब फॉर्म के कारण हर क्रिकेट एक्सपर्ट अब चाहता है कि विराट एक ब्रेक लें। लेकिन विराट पहले से कहीं ज्यादा  मेहनत करने वाले खिलाड़ी हैं। हालांकि, उनका खराब प्रदर्शन उनके कई रिकॉर्ड के सामने संकट बनकर छाया है।

आइए हम उन 5 महत्वपूर्ण रिकॉर्डों के बारे में बात करें जिसे विराट कोहली अपनी खराब फॉर्म के कारण नहीं तोड़ पाएंगे।

1 – सबसे ज्यादा टेस्ट रन: 15,921 (सचिन तेंदुलकर)

Sachin Tendulkar
Sachin Tendulkar. (Photo by Hamish Blair/Getty Images)

वर्तमान में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन तेंदुलकर ने 15,921 रन बनाने के लिए 200 टेस्ट मैच लिए। वहीं, अब तक पूर्व भारतीय कप्तान के नाम कुल 8043 रन हैं जो उन्होंने अपने 101 मैचों में 27 शतक की मदद से बनाए हैं। हालांकि, किंग कोहली को 15,921 रन तक पहुंचने के लिए अपने बल्ले से दुगनी रफ्तार में रन बनाने होंगे।

अगर आंकड़ों पर ध्यान दें तो कोहली ने टेस्ट मैचों में लगभग 8,000  रन तक पहुंचने में एक दशक का समय लिया है। अगर कोहली अपने मौजूदा करियर की गति से रन बनाना करना शुरू करें तो उन्हें 40 की उम्र तक खेलना होगा। यानि रिकार्ड तोड़ने में उन्हें कम से कम 8 साल लगेंगे।

कुल मिलाकर यूं कहें कि लोगों को लगता है कि कोहली अगले 6-7 वर्षों तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलेंगे। इस हिसाब से देखा जाए तो यह संभावना बहुत कम दिखती है कि कोहली सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगे।

Page 1 / 5
Next

close whatsapp