भारत के U19 विश्व कप 2022 के वो 5 सितारे जिन्हे IPL मेगा ऑक्शन में मिल सकते हैं करोड़ों रुपये - 5 का पृष्ठ 3 - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारत के U19 विश्व कप 2022 के वो 5 सितारे जिन्हे IPL मेगा ऑक्शन में मिल सकते हैं करोड़ों रुपये

मौजूदा अंडर-19 वर्ल्ड कप में इन खिलाड़ियों ने किया है बेहतरीन प्रदर्शन।

3) विक्की ओस्तवाल

Vicky Ostwal. (Photo by Matthew Lewis-ICC/ICC via Getty Images)
Vicky Ostwal. (Photo by Matthew Lewis-ICC/ICC via Getty Images)

महाराष्ट्र के बाएं हाथ के स्पिनर विक्की ओस्तवाल ने मौजूदा U19 विश्व कप में कुछ शानदार प्रदर्शन किया और अपने उत्कृष्ट कौशल बेहतरीन नजारा पेश किया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक मैच में विरोधी बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया, उस मैच में विक्की ने 10 ओवर में 28 रन देकर 5 विकेट लिए थे और भारत 232 रनों का सफलतापूर्वक बचाव करने में कामयाब रही थी।

आयरलैंड और युगांडा पर जीत में उनके पास करने के लिए बहुत कुछ नहीं था, लेकिन उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में फिर से बेहतरीन प्रदर्शन किया। उस मुकाबले में उन्होंने नौ ओवरों में 25 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट झटके और भारत ने 2020 के U19 विश्व कप विजेताओं को 111 रन पर समेट दिया।

ओस्तवाल विकेट लेने के अलावा चीजों को चुस्त-दुरुस्त रखने की क्षमता भी रखते हैं। चार मैचों के बाद उनका इकॉनमी रेट 3.10 है। उनकी काबिलियत को देखते हुए लगता है कि वो मेगा ऑक्शन में किसी फ्रेंचाइजी के लिए अच्छे पिक साबित हो सकते हैं।

Previous
Page 3 / 5
Next

close whatsapp