भारत के U19 विश्व कप 2022 के वो 5 सितारे जिन्हे IPL मेगा ऑक्शन में मिल सकते हैं करोड़ों रुपये - 5 का पृष्ठ 4 - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारत के U19 विश्व कप 2022 के वो 5 सितारे जिन्हे IPL मेगा ऑक्शन में मिल सकते हैं करोड़ों रुपये

मौजूदा अंडर-19 वर्ल्ड कप में इन खिलाड़ियों ने किया है बेहतरीन प्रदर्शन।

4) राजवर्धन हैंगरगेकर

Rajvardhan Hangargekar. (Photo by Matthew Lewis-ICC/ICC via Getty Images)
Rajvardhan Hangargekar. (Photo by Matthew Lewis-ICC/ICC via Getty Images)

19 साल के हैंगरगेकर ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में अब तक 16.40 के औसत और 3.25 के इकॉनमी रेट से पांच विकेट लिए हैं। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में पांच छक्कों की मदद से 17 गेंदों में नाबाद 39 रनों की पारी खेली थी और इसी प्रदर्शन के बाद वह सभी की नजरों में आ गए थे।

उनको लेकर भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी बड़ी भविष्यवाणी की है। अश्विन ने हाल ही में कहा था कि, राजवर्धन हैंगरगेकर को निश्चित रूप से 2022 की मेगा नीलामी में आईपीएल फ्रेंचाइजी में से एक द्वारा चुना जाएगा।

हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि उसे कौन सी फ्रेंचाइजी चुनेगी वो मुझे नहीं पता लेकिन उनकी शानदार इनस्विंग काबिलियत को देखते हुए यही लगता है कि वो 5-7 बिड हासिल करेगा। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि ऑक्शन में कौन सी टीम उनके लिए बोली लगाती है।

Previous
Page 4 / 5
Next

close whatsapp