भारत के U19 विश्व कप 2022 के वो 5 सितारे जिन्हे IPL मेगा ऑक्शन में मिल सकते हैं करोड़ों रुपये - 5 का पृष्ठ 5 - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारत के U19 विश्व कप 2022 के वो 5 सितारे जिन्हे IPL मेगा ऑक्शन में मिल सकते हैं करोड़ों रुपये

मौजूदा अंडर-19 वर्ल्ड कप में इन खिलाड़ियों ने किया है बेहतरीन प्रदर्शन।

5) यश धुल

Yash Dhull. (Photo Source: Twitter)
Yash Dhull. (Photo Source: Twitter)

U19 विश्व कप में भारत के कप्तान, यश धुल एक ऐसे होनहार बल्लेबाज हैं जो आईपीएल अनुबंध हासिल कर सकते हैं। वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैचों में अर्धशतक बनाने के बाद, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने शुरुआती मुकाबले में भारत के लिए 82 रन बनाए।

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 100 गेंदों की अपनी पारी में 11 चौके लगाए। रन आउट होने से पहले वह शतक लगाने के लिए तैयार दिख रहे थे। कोविड​​​​-19 के कारण अगले कुछ मैचों से बाहर रहने के बाद, वह बांग्लादेश के खिलाफ क्वार्टर फाइनल के लिए वापसी की।

हालांकि उस मैच में गेंदबाज ही जीत के असली हीरो थे, लेकिन धुल ने भी बल्ले से अपनी भूमिका निभाई और 20* रन बनाए। एक के बाद एक कुछ विकेट गंवाने के बाद उन्होंने भारत की पारी को पटरी पर लाया और जीत के करीब ले गए।

Previous
Page 5 / 5

close whatsapp