2024 के 6 शानदार कमबैक जिसने क्रिकेट जगत को कर दिया पूरी तरह से हैरान - क्रिकट्रैकर हिंदी

2024 के 6 शानदार कमबैक जिसने क्रिकेट जगत को कर दिया पूरी तरह से हैरान

आज हम आपको 6 अविश्वसनीय कमबैक के बारे में बताते हैं जो 2024 में देखने को मिले।

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X)
Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X)

चाहे कोई भी खेल हो अगर कोई खिलाड़ी खराब फॉर्म से गुजर रहा होता है तो कई लोग उसकी जमकर आलोचना करते हैं। हालांकि, कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो घरेलू फॉर्मेट में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय टीम में  वापसी करते हैं और तमाम फैंस का दिल जीत लेते हैं।

2024 में भी हमने ऐसे कई शानदार कमबैक देखें जिनकी क्रिकेट जगत में काफी बातचीत हुई। आज हम आपको 6 अविश्वसनीय कमबैक के बारे में बताते हैं जो 2024 में देखने को मिले।

6- इमाद वसीम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में की वापसी

Imad Wasim. (Image Source: Getty Images)
Imad Wasim. (Image Source: Getty Images)

पाकिस्तान सुपर लीग में पिछले काफी समय से इमाद वसीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। हालांकि, इसके बावजूद इमाद वसीम को पाकिस्तान टीम से खेलने का मौका नहीं मिला। निराश होने के बाद 2023 की शुरुआत में इमाद वसीम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले चयनकर्ताओं ने इमाद वसीम से यह अपील की कि वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में फिर से खेलने के लिए उतरे और अनुभवी खिलाड़ी ने वैसा ही किया। हालांकि, उनका यह फैसला सही साबित नहीं हुआ और टीम इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज से ही एलिमिनेट हो गई। इमाद वसीम ने दिसंबर 2024 में फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

Page 1 / 6
Next

close whatsapp