2024 के 6 शानदार कमबैक जिसने क्रिकेट जगत को कर दिया पूरी तरह से हैरान - 6 का पृष्ठ 3 - क्रिकट्रैकर हिंदी

2024 के 6 शानदार कमबैक जिसने क्रिकेट जगत को कर दिया पूरी तरह से हैरान

आज हम आपको 6 अविश्वसनीय कमबैक के बारे में बताते हैं जो 2024 में देखने को मिले।

4- मोहम्मद अब्बास ने टेस्ट में की जबरदस्त वापसी

Mohammad Abbas
Mohammad Abbas. (Photo by RANDY BROOKS/AFP via Getty Images)

मोहम्मद अब्बास ने पाकिस्तान के लिए अपना टेस्ट डेब्यू 2017 में किया था। 2021 तक मोहम्मद अब्बास को पाकिस्तान टीम में कई मौके मिले, लेकिन उसके बाद उनका चयन नहीं हुआ। हालांकि, साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज में उनकी वापसी हुई।

सेंचुरियन में खेले गए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में उन्होंने 6 विकेट झटके और तमाम फैंस का दिल जीत लिया। भले ही पाकिस्तान को इस मैच में हार झेलनी पड़ी हो, लेकिन मोहम्मद अब्बास की गेंदबाजी की तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की। अभी तक मोहम्मद अब्बास ने 26 टेस्ट मैच में 97 विकेट झटके हैं।

Previous
Page 3 / 6
Next

close whatsapp