6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खिलाड़ी और बतौर बल्लेबाजी कोच 8 साल काम करने के बाद, पूर्व दिग्गज बल्लेबाज व मिस्टर क्रिकेट कहे जाने वाले माइक हसी (Mike Hussey) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम से अलग-अलग भूमिकाओं में जुड़ गए हैं।

टीम से जुड़ने के बाद माइक हसी ऑस्ट्रेलिया के आगामी कैलेंडर के दो सबसे बड़े असाइनमेंट के लिए उनके कोचिंग स्टाफ का हिस्सा होंगे। उन्हें 2027 एशेज और ICC मैंस क्रिकेट विश्व कप के लिए कंसल्टेंट कोच नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, 2028 LA ओलंपिक और 2028 ICC पुरुष T20 विश्व कप की तैयारी के पूरे दौर में, वे टीम के T20 सलाहकार के रूप में भी काम करेंगे।

2. NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें, भारत के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हुआ ये खिलाड़ी

भारत के खिलाफ जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज के बीच न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बता दें अब इंजरी के कारण न्यूजीलैंड टीम के सलामी बल्लेबाज डेवाॅन काॅन्वे (Devon Conway) भारत के खिलाफ बची हुई पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार डेवोन कॉन्वे कनकशन (सिर में चोट) की वजह भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। कॉन्वे की जगह घरेलू क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी निक केली को बाकी बचे सभी मैचों के लिए टीम में शामिल कर लिया गया है, जिनके नाम घरेलू क्रिकेट में 10 हजार से ज्‍यादा रन हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर, शनिवार को वेलिंगटन के ईडन पार्क मैदान में खेला जाएगा।

3. ‘पैट कमिंस का खेलना 50-50 है’: CSK-SRH ट्रेड डील पर पूर्व SRH बल्लेबाज का बड़ा दावा!

आईपीएल 2027 सीजन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच चार खिलाड़ियों की बड़ी ट्रेड डील ने क्रिकेट जगत में काफी चर्चा छेड़ दी है। इन फैसलों के बारे में अहम जानकारी देते हुए, एसआरएच के पूर्व बल्लेबाज तिरुमलासेट्टी सुमन ने बताया कि फ्रेंचाइजी का यह फैसला मुख्य रूप से रेगुलर कप्तान पैट कमिंस के खेलने को लेकर बनी अनसरटेनिटी के कारण लिया गया है।

एसआरएच के पूर्व बल्लेबाज सुमन ने यूट्यूब पर इस ट्रेड के बारे में बात की। उन्होंने साफ तौर पर समझाया कि हाल के खराब फॉर्म के बावजूद दोनों फ्रेंचाइजियों ने यह स्वैप क्यों की। सुमन ने बताया कि एसआरएच के इस फैसले के पीछे मुख्य कारण पैट कमिंस की फिटनेस की सिचुएशन थी।

4. ‘मसल मेमोरी और एंटीसिपेशन’ – भारतीय फील्डिंग कोच ने खोला विराट-रोहित की फील्डिंग का ‘सीक्रेट’

भारत के नए फील्डिंग कोच, सुभादीप घोष (Subhadeep Ghosh) ने उन जरुरी एलिमेंट्स को हाईलाइट किया है, जिनकी बदौलत 4 नवंबर को ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में सीनियर खिलाड़ियों विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने शानदार फील्डिंग का प्रदर्शन किया था।

दूसरे वनडे से पहले बात करते हुए, घोष ने बताया कि बेहतरीन फील्डिंग का मतलब सिर्फ क्विक रिफ्लेक्स देना ही नहीं है, बल्कि यह मैदान पर अपनी पोजिशन की गहरी समझ, आने वाली चीज को पहले से एन्टिसिपेट करने की क्षमता और कई सालों के इंटरनेशनल क्रिकेट से बनी ‘मसल मेमोरी’ का नतीजा है।

5. हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, वेस्‍टइंडीज के पहला फाइव-विकेट हॉल लेकर किया कमाल

बांग्लादेश ने आज शुक्रवार को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन सुबह के सेशन में शानदार वापसी की, जिसमें पेसर हसन महमूद ने पांच विकेट लेकर टीम की अगुआई की। हसन महमूद के टेस्ट करियर का यह पांचवां फाइव-विकेट हॉल है। उन्होंने पिछली बार पिछले साल अक्टूबर में अफगानिस्तान के खिलाफ यह कारनामा किया था, लेकिन घरेलू मैदान पर यह उनका पहला फाइव-विकेट हॉल है। दूसरे दिन लंच तक वेस्‍टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 322 रन स्‍कोर बोर्ड पर लगा दिए।

6. NZ vs IND 2nd ODI, Weather Report: वेलिंगटन में बारिश का अलर्ट, दूसरे वनडे में खलल डाल सकता है खराब मौसम?

NZ vs IND, 2nd ODI: मौसम रिपोर्ट

शनिवार, 7 नवंबर 2026 को वेलिंगटन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले दूसरे वनडे मैच पर बारिश का गहरा खतरा मंडरा रहा है। दिन के पहले हिस्से में बारिश होने की 60% संभावना है। ‘एक्यूवेदर’ के अनुसार, ग्राउंड के ऊपर लगातार घने बादल छाए रहेंगे। दिन के समय तापमान अधिकतम 19°C तक पहुंचने और फिर लगभग 17°C के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि रात में यह गिरकर 12°C तक आ जाएगा।

7. विजय दहिया ने विराट कोहली से की घरेलू क्रिकेट में वापसी की अपील

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर विजय दहिया ने विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है। वह चाहते हैं कि कोहली विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली की तरफ से शिरकत करें। टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ हुई बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, ‘अगर वह खेलना चाहते हैं तो हम उन्हें अपने ड्रेसिंग रूम में जरूर देखना चाहेंगे। मैं उन्हें खिलाड़ियों के साथ सिर्फ बात करने के लिए भी टीम में रखना पसंद करूंगा। उन्हें घर नहीं जाने दूंगा, मैं उन्हें ड्रेसिंग रूम में बैठाऊंगा और कहूंगा कि लड़कों को अपनी यात्रा, मेहनत, अनुशासन और देश के लिए खेलने पर मिलने वाले सम्मान के बारे में बताएं।’

8. पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव और उनकी फैमिली से मिले प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार, 6 नवंबर को दिल्ली में भारतीय क्रिकेट टीम के टी20आई के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी को सूर्यकुमार के छोटे बच्चों के साथ बातचीत करते और समय बिताते हुए देखा गया। क्रिकेटर की बड़ी बेटी ने प्रधानमंत्री को कविता भी सुनाई। अनुभवी बल्लेबाज के परिवार से मुलाकात को लेकर पीएम मोदी ने ’X’ (ट्विटर) पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि भगवान राम और सरयू के आगमन ने इस साल की दीपावाली के आध्यात्मिक महत्व को और बढ़ा दिया है।

close whatsapp