न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में भारत की बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की संभावना, कप्तान शुभमन गिल का बड़ा बयान आया सामने
न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर से हो रही है।
अद्यतन - नवम्बर 3, 2026 2:21 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर है। यहां पर दोनों टीमों के बीच 4 नवंबर, बुधवार से पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। वनडे सीरीज का पहला मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क में भारतीय समनुसार सुबह 7.30 बजे से खेला जाएगा।
लंबे समय बाद भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी 22 गज की पट्टी पर एक्शन में नजर आएगी। दूसरी ओर, वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले भारतीय वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की संभावना है।
शुभमन गिल ने दिया बड़ा बयान
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच से पहले आयोजित प्री मैच क्राॅन्फ्रेंस में गिल ने कहा ‘भारत बल्लेबाजी मिडिल ऑर्डर में एक लचीला (फ्लेक्सिबल) तरीका अपनाएगा, जिसमें अक्षर पटेल, जो टॉप 6 में इकलौते बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। मैच की स्थिति के हिसाब से जिम्मेदारियां संभालेंगे।
मैच से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिल ने कहा, “नंबर 5 और नंबर 6 के लिए हमारी रणनीति लचीली रहेगी। हमारे टॉप 4 बल्लेबाज तय हैं, और वे सभी दाएं हाथ के हैं। इसलिए, अगर बाएं हाथ के बल्लेबाज की जरूरत पड़ी, तो अक्षर भाई जाएंगे, और मैच की स्थिति के हिसाब से केएल भाई भी जा सकते हैं। तो, यह काफी लचीला रहेगा।”
गिल ने आगे गर्दन की उस तकलीफ को लेकर जताई जा रही चिंताओं को भी खारिज कर दिया, जो उन्हें पहले परेशान करती थी। भारतीय कप्तान ने कहा कि सीरीज से पहले उन्हें कोई तकलीफ महसूस नहीं हुई और उन्होंने बिना किसी परेशानी के अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मैंने लगभग डेढ़ घंटे तक बल्लेबाजी की और बिना किसी परेशानी के फील्डिंग भी की। तो कोई दिक्कत नहीं है।
ये भी पढ़ें – IPL 2027: हार्दिक पांड्या की PBKS में एंट्री तय? अर्शदीप सिंह के साथ ट्रेड पर MI से बातचीत अंतिम चरण में