यह 7 क्रिकेटर्स हैं सबकी पसंद, 2023 में सबसे ज्यादा Google में किए गए हैं सर्च
आज हम आपको कुछ ऐसे ही क्रिकेटर्स के बारे में बताते हैं जिन्हें 2023 में Google में सबसे ज्यादा सर्च किया गया है।
अद्यतन - Dec 12, 2023 2:54 pm

क्रिकेट खेल के कई लोग दीवाने हैं और इसकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। ऐसे कई क्रिकेटर्स हैं जिनको युवा खिलाड़ी अपना आदर्श मानते हैं और वो उन्हें सोशल मीडिया पर सर्च कर उनके शॉट्स को देखकर काफी कुछ सीखते हैं।
सिर्फ भारतीय खिलाड़ी ही नहीं ऐसे कई अन्य खिलाड़ी भी हैं जिन्हें भारत में काफी माना जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही क्रिकेटर्स के बारे में बताते हैं जिन्हें 2023 में Google में सबसे ज्यादा सर्च किया गया है।
1- विराट कोहली

विराट कोहली की फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है। ऐसे कई रिकॉर्ड्स है जो विराट कोहली ने बनाए हैं और तोड़े भी हैं। 2023 में विराट कोहली को सबसे ज्यादा बार सर्च किया गया है।
उनका सर्च Google में 2023 में लगभग 16.2 लाख है। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी इस भारतीय खिलाड़ी ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और कई रिकॉर्ड तोड़े थे।