8 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

8 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. IND vs AFG: मुल्लांपुर में भारत ने रचा इतिहास, एकमात्र टेस्ट में अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से हराया

भारत और अफगानिस्तान के बीच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में जारी एकमात्र टेस्ट मैच आज 8 जून को समाप्त हुआ। बता दें इस मुकाबले में मेजबान भारतीय टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए पारी व 300 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल की है। साथ ही इस जीत के बाद भारत ने इतिहास रच दिया है। यह जीत अब भारत की टेस्ट क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत बन गई है।

मुकाबले में पहले तो भारत ने 564 रनों का विशाल टारगेट पहली पारी में बनाया, जिसके जबाव में अफगानिस्तान दोनों पारियों को मिलाकर कुल 264 रन ही बना पाई। मैच में भारत के लिए डेब्यू कर रहे मानव सुथार ने शानदार प्रदर्शन किया। पहली पारी में पांच विकेट हाॅल अपने नाम करते हुए मुकाबले में 23 वर्षीय खिलाड़ी ने कुल 7 विकेट अपने नाम किए।

2. 6/33! मानव सुथार ने वो कर दिया, जो भारत के लिए 21वीं सदी में कोई नहीं कर पाया

बाएं हाथ के युवा स्पिनर मानव सुथार (Manav Suthar) का भारतीय टेस्ट टीम के लिए डेब्यू किसी सुनहरे सपने से कम नहीं रहा। अपने पहले ही टेस्ट मैच में उन्होंने पांच विकेट हाॅल अपने नाम किया, जो बहुत ही कम खिलाड़ी अपने डेब्यू मैच में करने में सफल रहे हैं। सुथार ने अपने टेस्ट करियर की शानदार शुरुआत की। उन्होंने अपने पहले ही ओवर में विकेट लिया, जिससे वह टिनू योहनन के बाद 21वीं सदी में अपने पहले ही ओवर में विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय बन गए। राजस्थान के श्री गंगानगर से आने वाले स्पिनर ने पारी के 58वें ओवर में सेट बल्लेबाज रहमत शाह को आउट करके अपना पांचवां विकेट पूरा किया। इसके बाद उन्होंने मोहम्मद सलीम साफी को शून्य पर आउट कर दिया और इस ओवर में अपना दूसरा और पारी का छठा विकेट लिया।

3. IND vs AFG: अफगानिस्तान भले ही 152 रनों पर सिमट गई हो, लेकिन रहमत शाह ने भारत के खिलाफ रच दिया इतिहास

भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज 8 जून को मुकाबले में तीसरे दिन का खेल जारी है। मैच में भारत के पहली पारी के 564 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य के सामने, अफगानिस्तान अपनी पहली पारी में 152 रनों पर ही सिमट गई।

दूसरी ओर, भले ही अफगानिस्तान 152 रनों पर सिमट गई हो, लेकिन टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रहमत शाह (Ragmat Shah) ने भारत के खिलाफ एक खास रिकाॅर्ड को अपने नाम कर लिया है। मुकाबले में उन्होंने कमाल का धैर्य दिखाते हुए 135 गेंदों में 9 चौके व 1 छक्के की मदद से 60 रनों की पारी खेली और टीम की ओर से बेस्ट स्कोरर रहे।

तो वहीं, इस स्कोर के साथ अब वह अफगानिस्तान की ओर से भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले पहले और एकमात्र खिलाड़ी बन गए हैं। रहमत से पहले किसी भी अफगानी खिलाड़ी ने भारत के खिलाफ खिलाफ खेल के सबसे बड़े फाॅर्मेट में ये कारनामा नहीं किया है। साथ ही इससे पहले वह अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 1 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने थे।

4. ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरी खबर, बांग्लादेश वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे ट्रैविस हेड और मिचेल मार्श

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए बांग्लादेश दौरे पर है। इस दौरे पर ऑस्ट्रेलिया तीन मैचों की वनडे, तीन मैचों की टी20 व दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलती हुई नजर आएगी। तो वहीं, इस दौरे की शुरुआत 9 जून मंगलावर को ढाका के शेर ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले वनडे मैच से होगी।

दूसरी ओर, तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। बता दें इस सीरीज में इंजरी के चलते सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड और ऑलराउंडर मिचेल मार्श हिस्सा नहीं ले पाएंगे। यह ऑस्ट्रेलिया के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।

5. T20 कप्तान बनते ही श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बोले- यह मेरे लिए शानदार चुनौती है

मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान श्रेयस अय्यर ने कहा कि बचपन से ही उन्हें चुनौतियों का सामना करना पसंद रहा है। उन्होंने बताया कि मुंबई में क्रिकेट का स्तर बहुत ऊंचा है और यहां हर युवा खिलाड़ी मुंबई टीम का प्रतिनिधित्व करने का सपना देखता है।

अय्यर ने कहा कि जब वह छोटे थे, तब उन्हें लगातार कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा। इसी माहौल ने उनके अंदर जीतने की मानसिकता विकसित की। उनका मानना है कि चुनौतियां ही किसी खिलाड़ी को मजबूत बनाती हैं और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।

6. बड़ी खबर! पीसीबी टेस्ट कोच सरफराज अहमद और कप्तान शान मसूद को हटाने की कर रहा है प्लानिंग

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) में हलचल तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड अब टेस्ट टीम के मुख्य कोच सरफराज अहमद और कप्तान शान मसूद के भविष्य पर बड़ा फैसला लेने की तैयारी कर रहा है।

PCB के करीबी सूत्रों के अनुसार, बोर्ड टीम के टेस्ट सेटअप में बड़े बदलाव करना चाहता है। बांग्लादेश के खिलाफ मिली हार के बाद PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी के सलाहकारों ने टीम की पूरी संरचना में बदलाव का सुझाव दिया है।

7. वैभव सूर्यवंशी के टेस्ट भविष्य पर एबी डिविलियर्स का बड़ा बयान, बोले- ‘मुझे थोड़ा डाउट’

आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम में जगह बनाने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा की एबी डिविलियर्स ने जमकर तारीफ की, लेकिन टेस्ट क्रिकेट को लेकर जताई चिंता।

डिविलियर्स ने कहा कि अगर वैभव लाल गेंद के क्रिकेट में करियर बनाना चाहते हैं, तो उन्हें कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। लेकिन उनके पास इतनी प्रतिभा और कौशल है कि वे उन मुश्किलों को पार कर सकते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि वैभव टेस्ट क्रिकेट खेलेंगे, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि उन्हें इसमें थोड़ा डाउट है।

8. ‘कुछ और टिकट बिक जाएंगे!’ इंग्लैंड के अखबारों में छाए युवा वैभव सूर्यवंशी

आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम में शामिल किए गए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की चर्चा केवल देश में ही नहीं हो रही है, बल्कि इंग्लैंड में भी हो रही है। इंग्लैंड के अखबारों में उनके नाम को प्रमुखता के साथ छापा गया है और दिग्गजों के बीच वह लगातार चर्चा के विषय बने हुए हैं। इंग्लैंड के पूर्व और वर्तमान दिग्गज खिलाड़ियों का मानना है कि इतनी छोटी उम्र में इतना परिपक्व और विस्फोटक बल्लेबाजी करना असाधारण है।

स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट की तरफ से साझा किए गए एक वीडियो में पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर माइकल एथरटन को अखबार के कुछ हेडलाइन को दिखाते हुए दिखाया गया है। इसमें वैभव सूर्यवंशी के आगामी इंग्लिश दौरे का जिक्र किया गया है। स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट की तरफ से साझा किए गए वीडियो के कैप्शन में एलिजाबेथ एमन और मार्क बुचर के हवाले से लिखा गया है, ‘मुझे लगता है कि ईसीबी काफी खुश होगी… इससे कुछ और टिकट बिक जाएंगे!

close whatsapp