9 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

9 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच आज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी पांच मैचों की टी20आई सीरीज का दूसरा मैच आज 9 अक्टूबर, शुक्रवार को रांची के जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। पहले टी20 मैच में भारत ने शानदार जीत दर्ज की थी। तो वहीं, इस मुकाबले में कैरेबियाई टीम की नजर वापसी कर, सीरीज में 1-1 की बराबरी करने पर होंगी।

2. पार्थिव पटेल को पूर्व सेलेक्टर से मिली थी अजीब सलाह, कहा ‘क्रिकेट छोड़, बिजनेस करें, खिलाड़ी ने साझा किया दिलचस्प किस्सा

पूर्व भारतीय क्रिकेटर पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) ने अपने करियर के शुरुआती दौर से जुड़ा एक दिलचस्प और हैरान करने वाला किस्सा साझा किया है। उन्होंने बताया कि भारतीय टीम में वापसी की कोशिश के दौरान, एक राष्ट्रीय चयनकर्ता ने उन्हें ऐसी सलाह दी थी, जिसे सुनकर वह काफी हैरान रह गए थे।

पार्थिव के मुताबिक, उस समय वह घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। वह नियमित रूप से रन बना रहे थे और उन्हें उम्मीद थी कि जल्द ही भारतीय टीम में वापसी का मौका मिलेगा। इसी दौरान उन्होंने अपनी स्थिति को लेकर एक चयनकर्ता से बात की और जानना चाहा कि टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए उन्हें और क्या करना चाहिए। पार्थिव ने बताया कि चयनकर्ता ने उन्हें क्रिकेट में आगे बढ़ने की सलाह देने के बजाय उनकी उम्र और पृष्ठभूमि का जिक्र करते हुए बिजनेस करने की बात कही।

3. T20 सेटअप में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भारतीय कोच का रिएक्शन आया सामने, कहा ‘हमें अनुभव की जरूरत…’

वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 अक्टूबर को रांची में खेले जाने वाले दूसरे टी20 मैच से पहले, आयोजित प्री मैच काॅन्फ्रेंस में सितांशु कोटक ने कहा “इंग्लैंड में, मुझे व्यक्तिगत रूप से लगा कि बुमराह की गैर-मौजूदगी और कई युवा गेंदबाजों के खेलने के कारण, अनुभव की कमी दिखाई दी और इसका कोई मुकाबला नहीं है। युवा गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और लगातार अच्छा खेल रहे हैं, इसीलिए उनका चयन हो रहा है, लेकिन एक स्तर पर अनुभव की भी जरूरत होती है। इसलिए, मुझे लगता है कि यह एक कारण हो सकता है।”

4. IND vs WI 2026: दूसरे टी20 मुकाबले में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजरें

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला काफी अहम होने वाला है। यह मैच 9 अक्टूबर को शाम 7 बजे से रांची में खेला जाएगा। तो वहीं, पहले मैच के बाद दोनों टीमों की नजरें अपनी गलतियों को सुधारने और सीरीज में बढ़त बनाने पर होंगी।

टी20 क्रिकेट में एक खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन पूरे मैच का रुख बदल सकता है। ऐसे में दूसरे मुकाबले में तीन खिलाड़ियों पर खास नजर रहेगी। आइए इन तीन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं 1. श्रेयस अय्यर, 2. अभिषेक शर्मा 3. अकील हुसैन

5. SA vs AUS: पहले टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका की XI का ऐलान, 3 साल बाद लौटे एनरिक नॉर्किया; रबाडा बाहर

दक्षिण अफ्रीका ने किंग्समीड, डरबन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला के शुरूआती मैच के लिए अपनी अंतिम एकादश की घोषणा कर दी है। प्लेइंग सी प्रमुख तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्किया की वापसी है, जो तीन साल से अधिक की अनुपस्थिति के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं।नॉर्किया ने आखिरी बार फरवरी 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ट्रेडिशनल फॉर्मेट में भाग लिया था, तब से इंजरी मैनेजमेंट के कारण उन्हें काफी समय दूर रहना पड़ा।

पहले टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका की अंतिम XI

एडेन मार्करम, रायन रिकेलटन, डेविड बेडिंगम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, वियान मुल्डर, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को यानसन, साइमन हार्मर, केशव महाराज, एनरिक नॉर्किया

6. SA vs AUS Test: आज से शुरू होगा साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया का घमासान! जानें किस टीम का पलड़ा भारी

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत आज से हो रही है। सीरीज का पहला मुकाबला डरबन में खेला जाएगा। दोनों टीमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की अंक तालिका में टॉप-2 में शामिल हैं। 80% जीत प्रतिशत के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले स्थान पर है, जबकि 75% जीत प्रतिशत के साथ साउथ अफ्रीका दूसरे स्थान पर है। दोनों टीमों के बीच पिछले 10 मैचों के रिकॉर्ड की बात करें, तो इनमें से 6 मुकाबलों में साउथ अफ्रीका ने जीत हासिल की है, जबकि 4 मैच ऑस्ट्रेलिया के नाम रहे हैं।

7. वैभव सूर्यवंशी को रांची टी20 में मौका मिलेगा या नहीं, जानें बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने क्‍या कहा?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच 9 अक्टूबर को शाम 7 बजे से रांची में खेला जाएगा। इस मैच से पहले भारतीय टीम के बल्लेबाज कोच सितांशु कोटक ने वैभव सूर्यवंशी के खेलने को लेकर कहा ‘जब आप नए खिलाड़ियों को मौका देते हैं, तो कुछ अनुभवी खिलाड़ी बाहर हो जाते हैं। इसलिए, अगर दूसरी टीम अच्छा खेलती है और कोई करीबी मैच होता है, तो उस समय आपको लगता है कि यह एक प्रोसेस है और जब भी हमें मौका मिले, तो हमें भविष्य की बेंच स्ट्रेंथ के लिए युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए।’ खैर, इस तरह से उन्‍होंने गोल-मोल जवाब देते हुए टीम मैनेजमेंट की उसी बात को दोहरा दिया फिलहाल वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिलने वाला है। उन्‍हें अपनी बारी का इंतजार करना होगा।

8. नंबर 1 बन जाएंगे अभिषेक शर्मा, निशाने पर पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव का टी20 वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मैच 9 अक्टूबर को रांची में खेला जाएगा। पहले टी-20 में भारत के ओपनर अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका होगा। बता दें कि टी-20 इंटरनेशनल में सबसे कम गेंद खेलकर 2000 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड इस समय सूर्यकुमार यादव के नाम है। सूर्या ने 1164 गेंद खेलकर टी-20 इंटरनेशनल में 2000 रन पूरे किए थे। तो वहीं, अब तक अभिषेक ने टी20 इंटरनेशनल में 997 गेंद खेली है। 2000 रन पूरा करने से अभिषेक केवल 53 रन दूर हैं। ऐसे में अभिषेक के पास रांची में होने वाले दूसरे टी20 में सूर्या के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए काफी गेंदें बची हुई है।

close whatsapp