‘कुछ भी नहीं बदला आज भी सबकुछ वैसा का ही वैसा है’ विराट कोहली के 11 रन बनाकर पवेलियन लौटने पर सोशल मीडिया पर फैंस का फूटा गुस्सा
बर्मिंघम टेस्ट मैच की पहली पारी में विराट कोहली सिर्फ 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - Jul 1, 2022 8:21 pm

जिस टेस्ट मैच के शुरू होने का इंतजार फैंस काफी बेसब्री से कर रहे थे उसकी शुरुआत 1 जुलाई से एजबेस्टन के मैदान पर देखने को मिली। जिसमें मेजबान इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम की तरफ से इस अहम मुकाबले में कप्तानी का जिम्मा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह उठा रहे हैं, क्योंकि रोहित शर्मा कोरोना संक्रमित होने की इस टेस्ट मैच से बाहर हो गए।
इंग्लैंड ने टॉस जीतने के बाद इस अहम मुकाबले में शुरू से ही अपना दबाव बनाकर रखा हुआ है। जिसमें उन्होंने भारतीय टीम को पहला झटका 27 के स्कोर पर शुभमन गिल के रूप में दिया तो वहीं 46 के स्कोर चेतेश्वर पुजारा को पवेलियन की राह दिखाते हुए टीम के दोनों ही ओपनिंग बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया।
इसके बाद सभी को उम्मीद थी कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली पारी को इस मुश्किल हालात से निकालते हुए एक बड़ी पारी खेलने की कोशिश करेंगे। लेकिन कोहली सिर्फ 19 गेंदों का सामना करने के बाद 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका खराब दौर लगातार जारी देखने को मिल रहा है।
विराट कोहली को इंग्लैंड टीम के तेज गेंदबाज मैथ्यू पॉट्स ने एक ऐसी गेंद फेंकी जिसमें वह साफतौर पर दुविधा में दिखाई दिए कि गेंद को छोड़ना है या फिर खेलना और इसी कारण गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर विकेट पर जा लगी।
विराट कोहली का लंबे समय से जारी खराब दौर
कोहला का पिछले काफी लंबे समय से बल्ले से खराब दौर देखने को मिल रहा है। जिसके चलते ही उन्होंने पिछले साल कप्तानी छोड़ने का भी फैसला किया था। लेकिन इसके बावजूद कोहली की बल्लेबाजी में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिला। जहां फैंस उनके अगले 71वें अंतरराष्ट्रीय शतक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
वहीं कोहली का बल्लेबाजी औसत भी अब 50 से नीचे आ चुका है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम इस टेस्ट मैच की पहली पारी में कितना स्कोर कर पाती है।
यहां पर देखिए फैंस ने किस तरह सोशल मीडिया पर दी अपनी प्रतिक्रिया:
@imVkohli pajji aap apne naam ke hisab se nahi khel raho ho. we are waiting for your hundred. But today you disappointed us at edgbaston.
— Pankaj Chauhan (@Pankaj89chauhan) July 1, 2022
What a summer Matt Potts is having! Kohli bowled!
(via @englandcricket) #ENGvINDpic.twitter.com/Y90dGd3VOr
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) July 1, 2022
Kohli has tried every medicine in his bank to get back into runs except for one.
He should just use Pant's approach. Just go for the kill from ball one@imVkohli #ENGvIND— Naman🏏🥰 (@NamanShah2607) July 1, 2022
https://twitter.com/meamanraza/status/1542869291497771010
Virat Kohli's Test average before January 2020: 54.97
Virat Kohli's Test average since January 2020: 27.48#ENGvIND
— Lachlan McKirdy (@LMcKirdy7) July 1, 2022
Virat kohli is literally having a very bad time I mean he is getting out while leaving the ball #INDvsENG #viratkohli
— saaransh Parikh (@saaransh_11) July 1, 2022
@imVkohli why are you testing our patience level ??
— सक्षम (@albaatrross) July 1, 2022
England players lucky today because that's an unlucky out for Virat Kohli otherwise he will play a good knock today. #ENGvsIND .
— mohanraj (@raj_mallavarapu) July 1, 2022