विराट कोहली आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरिज में भी नहीं खेलेंगे
अद्यतन - मई 6, 2018 12:13 पूर्वाह्न

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग के 11 वें सीजन के खत्म होने के बाद इंग्लैंड में सरे टीम के लिए काउंटी खेलने के लिए चले जायेंगे जहाँ पर वह इस टीम के लिए जून के महीने 6 मैच खेलेंगे. इसका सीधा मतलब है कि विराट कोहली अगले महीने होने वाले ऐतिहासिक टेस्ट मैच अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेंगे.
आयरलैंड के खिलाफ होने वाली 2 मैच की टी-20 सीरिज में भी विराट कोहली नहीं खेलेंगे. टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक खबर के अनुसार उस समय विराट सरे के लिए खेल रहे होंगे जिस कारण वह इस टी-20 सीरिज में नहीं खेलेंगे. विराट सरे की टीम के लिए अपना आखिरी मैच यॉर्कशायर के लिए खेलेंगे जो 25 जून को खेला जाएगा और इसके 2 दिन के बाद ही आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम 27 और 29 जून को 2 मैच कि टी-20 सीरिज खेलेगी.
क्या इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगे
यदि खबरों की माने तो टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार विराट कोहली आयरलैंड के खिलाफ होने वाली सीरिज में बिल्कुल भी नहीं खेलना चाहते है क्योंकिं वह सरे के लिए खेल रहें होंगे. सरे के लिए विराट आखिरी मैच 25 जून से खेलेंगे जिसके बाद वह 1 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की टी-20 सीरिज शुरू हो जाएगी.
भारत की ए टीम भी लिए गयें खिलाड़ी इंग्लैंड दौरे पर होने वाली तीन मैच की टी-20 सीरिज में नहीं खेलेंगे जबकि विराट कोहली अपना काउंटी सीजन पूरा करने के बाद सीधे क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट में खेलने के लिए पहुँच जायेंगे. भारतीय टीम के चयन के लिए चयनकर्ता 8 मई को टीम के बारे में बताएँगे और यह देखना बेहद दिलचस्प होगा.
इस बात की काफी उम्मीद है कि अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाला एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारत की बिल्कुल दूसरी टीम देखने को मिले क्योंकिं विराट के अलावा भारतीय टीम के महत्वपूर्ण सदस्य इंग्लैंड दौरे से पहले ही इंडिया ए टीम के साथ चले जायेंगे जिसमें वह ए टीम के कोच राहुल द्रविड़ के अंडर में वहां के हालात में ढलेंगे.