ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के दाएं घुटने की सर्जरी हुई सफल, कहा- जल्द करूंगा वापसी - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के दाएं घुटने की सर्जरी हुई सफल, कहा- जल्द करूंगा वापसी

रवींद्र जडेजा घुटने की चोट के कारण एशिया कप 2022 से बाहर हैं।

Ravindra Jadeja (Photo Source: Instagram/Ravindra Jadeja)
Ravindra Jadeja (Photo Source: Instagram/Ravindra Jadeja)

भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा घुटने की चोट के कारण एशिया कप 2022 से बाहर हो गए हैं। 33 वर्षीय जडेजा को इससे पहले भी घुटने में चोट की दिक्कत रही है और ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप 2022 में उनका खेलना अब मुश्किल माना जा रहा है। हालांकि, हाल ही में मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने उन विचारों से इनकार किया। उन्हें उम्मीद है कि जडेजा टी-20 वर्ल्ड कप से पहले फिट हो जाएंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल द्रविड़ ने कहा कि, “जडेजा के घुटने में चोट लगी है, वह एशिया कप से बाहर हो चुके हैं। वह मेडिकल टीम की देखरेख में है, वह डॉक्टरों हुए एक्सपर्ट्स के साथ सम्पर्क में हैं। विश्व कप अभी भी काफी दूर है, और हम जल्दी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहते हैं और न ही उस पर शासन करना चाहते हैं। हम देखेंगे कि यह कैसे होता है।”

जडेजा की अनुपस्थिति पाकिस्तान के खिलाफ भारत को सुपर-4 मैच में हार का सामना करना पड़ा और टीम कॉम्बिनेशन बदलने से भी टीम को कोई फायदा नहीं हुआ।इसके अलावा, बाएं हाथ का बल्लेबाज इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच में 35 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। वह एक शानदार फील्डर भी हैं और ऐसे में टीम में उनका न होना भारत के लिए बड़ा झटका है।

हॉस्पिटल से जडेजा ने शेयर किया एक भावुक पोस्ट

इस बीच जडेजा ने अपने घुटने की ऑपरेशन की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। जडेजा ने अपने एक फोटो के साथ इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि, ”सर्जरी सफल रही। कई लोगों को उनके सहयोग के लिये धन्यवाद देना है । बीसीसीआई, मेरे साथी खिलाड़ी, सहयोगी स्टाफ, फिजियो , डॉक्टर और प्रशंसक। मैं जल्द ही अपना रिहैब शुरू करूंगा और जल्द से जल्द क्रिकेट में वापस आने की कोशिश करूंगा। आपकी शुभकामनाओं के लिए सभी का धन्यवाद।”

यहां देखिए जडेजा का वो इंस्टाग्राम पोस्ट

रवींद्र जडेजा टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद से कई बार चोटिल हो चुके हैं। वह घुटने की चोट के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से बाहर हुए थे। वहीं आईपीएल 2022 में भी फील्डिंग के दौरान उन्हें चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें टूर्नामेंट से हटना पड़ा था।

close whatsapp