एरोन फिंच की रिकॉर्ड तोड़ पारी देखने के बाद ट्विटर पर सभी ने इस तरह से दी अपनी प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

एरोन फिंच की रिकॉर्ड तोड़ पारी देखने के बाद ट्विटर पर सभी ने इस तरह से दी अपनी प्रतिक्रिया

Aaron Finch celebrates his hundred. (Photo Source: Twitter)
Aaron Finch celebrates his hundred. (Photo Source: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया टीम इंग्लैंड के बुरे दौरे पर जहाँ पर उसे एक मैच में भी जीत नसीब नहीं हुयीं थी अब वह जिम्बाब्वे में खेली जा रही त्रिकोणीय टी-20 सीरीज जिसमें पाकिस्तान तीसरी टीम है उसमें उन्होंने दो लगातार मैच में जीत हासिल करके काफी अच्छा महसूस कर रहे है. एरोन फिंच ने पहले पाकिस्तान के खिलाफ अपनी और उसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ रिकॉर्ड पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने का काम किया.

इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टी-20 मैच में भी एरोन फिंच ने 84 रनों की शानदार पारी खेली थी लेकिन वह टीम को जीत दिलाने में काफी नहीं थी. पाकिस्तान के खिलाफ ट्राई सीरीज के दूसरे मैच में फिंच ने 68 रनों की नाबाद पारी खेली जिस वजह से टीम ने बड़ी ही आसानी से 117 रनों का टारगेट पूरा कर लिया. 2018 में फिंच का टी-20 में औसत 226 का चल रहा है जिसे उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ भी जारी रखने का काम किया.

फिंच ने तोड़े रिकॉर्ड

जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया इसके बाद फिंच नाम का तूफ़ान पूरी जिम्बाब्वे टीम को लेकर उड़ गया. सिर्फ 50 गेंदों में फिंच ने अपना शतक पूरा कर लिया. 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ 156 रनों की पारी खेलने के बाद आज फिंच ने सिर्फ 76 गेंदों में 172 रनों की पारी खेलकर अपने ही रिकॉर्ड को तोड़कर टी-20 क्रिकेट में एक नया रिकॉर्ड बना दिया. अपनी इस पारी में उन्होंने 16 चौके और 10 छक्के लगाने का काम किया.

टी-20 क्रिकेट में वैसे तो क्रिस गेल के नाम पर सबसे अधिक 175 रनों का रिकॉर्ड है है जो उन्होंने आईपीएल में साल 2013 में बनाया था. फिंच आखिरी ओवर में खुद को हिट विकेट कर बैठे जिस वजह से वह यह रिकॉर्ड नहीं तोड़ सके. ऑस्ट्रेलिया टीम ने 20 ओवर खत्म होने के बाद 229 रन बनाएं जिसके बाद उन्होंने 100 रनों से मैच में जीत हासिल की.

यहाँ पर देखिये एरोन फिंच की पारी के बाद क्रिकेट जगत ने किस तरह से व्यक्त की अपनी प्रतिक्रिया

https://twitter.com/dizzy259/status/1014070668382691328

https://twitter.com/andrew_54/status/1014062784449896449

https://twitter.com/Sethu1012/status/1014072909835522048

https://twitter.com/joelkalajzic/status/1014069691994628096

https://twitter.com/tom_king79/status/1014072383999578112

https://twitter.com/ALiAkbarLakho/status/1014077034958503936

https://twitter.com/Luffy_1991/status/1014076961289691136

close whatsapp