माइकल वान का ट्विट भारतीय फैन्स को नहीं आया पसंद जिसके बाद कुछ इस तरह हुए सभी के गुस्से का शिकार
अद्यतन - जुलाई 5, 2018 3:10 अपराह्न

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गये पहले टी-20 मैच में 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज़ करके तीन मैच की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढत हासिल कर ली है. कुलदीप यादव और लोकेश राहुल ने मिलकर भारतीय टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने का काम किया.
टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लेने पर इंग्लैंड की तरफ से ओपनिंग करने उतरे जेशन रॉय और जॉस बटलर ने आते ही हमला बोल दिया लेकिन यादव ने 50 के स्कोर पर रॉय को बोल्ड करके टीम को पहली सफलता दिलाने का काम किया इसके बाद 11 वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आयें कुलदीप यादव ने सबसे पहले एलेक्स हेल्स और उसके बाद ओइन मॉर्गन, जॉनी बेरस्टो के अलावा रूट को चलता करने का काम किया. अंत में डेविड विली ने 29 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 20 ओवर के बाद 159 रनों पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का काम किया था.
वान का ट्विट नहीं आया फैन्स को पसंद
जब भारतीय टीम इंग्लैंड के स्कोर का पीछा करने के लिए उतरी तो उस समय डेविड विली ने पहले ओवर में ही शिखर धवन का विकेट झटक लिया लेकिन इसके बाद लोकेश राहुल को विराट कोहली ने नंबर 3 पर भेजकर मैच को बदलने का पूरी तरह से काम किया क्योंकि राहुल ने आते ही इंग्लैंड के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया जिसके बाद उन्होंने सिर्फ 53 गेंदों में दूसरा अंतर्राष्ट्रीय टी-20 शतक पूरा कर लिया और भारतीय टीम ने 10 गेंद पहले ही इंग्लैंड के स्कोर को पा लिया.
इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान माइकल वान ने भारतीय टीम की जीत के बाद ट्विट किया जो भारतीय फैन्स को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और उन्हें गुस्से का शिकार होना पड़ा. वान ने अपने ट्विट में लिखा था कि “ब्लू आर्मी ने ऑस्ट्रेलिया से थोड़ा बेहतर खेला है क्योंकि उन्हें यूरोप में 6 लगातार हार का सामना करना पड़ा था. कुलदीप यादव ने बिल्कुल बाँध कर रख दिया था. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से सिर्फ थोड़ा बेहतर है.”
यहाँ पर देखिये माइकल वान का ट्विट
Kuldeep Yadav is causing absolutely chaos ……. The Indians are a little bit better than the Aussies ……. #ENGvIND
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) July 3, 2018
देखिये किस तरह से फैन्स के गुस्से का होना पड़ा शिकार
English are a little bit better than the Irish
— Pie (@Studiesareshit) July 3, 2018
Even the Scottish team defeated England few weeks ago.
— ritesh (@riteshbswl) July 3, 2018
https://twitter.com/SirJadejaaaa/status/1014208514816860160
I Was Cheering For #SCO To Win That One I Remember 😂😂😂
— Dr Khushboo 🇮🇳 (@khushbookadri) July 3, 2018
https://twitter.com/hateme_007/status/1014209794649944064
Ireland controlled @klrahul11 better than England..
— Vinod Varma (@avgkvarma) July 3, 2018
Yeah! You are right pic.twitter.com/8js0kpxIER
— Suresh (@surnell) July 3, 2018
https://twitter.com/samir26_01/status/1014202454693564417