महेंद्र सिंह धोनी के निशाने पर अब सहवाग और सचिन - क्रिकट्रैकर हिंदी

महेंद्र सिंह धोनी के निशाने पर अब सहवाग और सचिन

MS Dhoni. (Photo by Stu Forster/Getty Images)
MS Dhoni. (Photo by Stu Forster/Getty Images)

आलोचकों को अपने दमदार प्रदर्शन के बल पर महेंद्र सिंह धोनी ने चुप करा दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीनों वनडे में धोनी ने अर्द्धशतक लगाए और मैन ऑफ द सीरिज बन गए। ऑस्ट्रेलिया दौरे में धोनी ने एडिलेड में दूसरे वनडे में 54 गेंदों में नाबाद 55 रन की पारी खेली और इसके बाद मेलबोर्न में 114 गेंदों में नाबाद 87 रनों की पारी खेली, जिसके बदौलत भारत ने 2-1 से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक सीरीज अपने नाम की।

धोनी के इस प्रदर्शन पर अब यह बात पुख्ता हो गई है कि वे विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा जरूर बनेंगे। कप्तान विराट, उपकप्तान रोहित और कोच रवि शास्त्री इस बात का इशारा कर चुके हैं।

अब धोनी न्यूजीलैंड दौर पर है और उनके पास एक सुनहरा अवसर है। महेंद्र सिंह धोनी भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। इसके साथ ही वे न्यूजीलैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड में एक दिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बन सकते हैं।

एक और कीर्तिमान धोनी के नाम
सचिन तेंदुलकर ने न्यूजीलैंड में 18 मैचों में 652 रन बनाए हैं। इनके बाद नंबर आता है वीरेंद्र सहवाग का, जिन्होंने 12 मैचों में 598 रन बनाए हैं। धोनी ने 10 मैचों में 456 रन बनाए हैं। धोनी को सचिन से आगे निकलने के लिए 197 रनों की आवश्यकता है। न्यूजीलैंड दौरे पर वे इतने रन बना लेते हैं तो उनके नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा।

जिस तरह से धोनी का फॉर्म चल रहा है उसे देख यह बात कठिन नहीं है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज बुधवार से शुरू होगी। क्रिकेट प्रेमियों को इस सीरिज का इंतजार है।

close whatsapp