यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने टी-20 क्रिकेट में रचा इतिहास
यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने एकबार फिर से अपने बल्ले से दिया सभी आलोचकों को जवाब।
अद्यतन - जुलाई 13, 2021 3:23 अपराह्न
क्रिकेट में यूनिवर्स बॉस के नाम से पहचाने जाने वाले वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी-20 में इतिहास रचते हुए इस फॉर्मेट में 14,000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। गेल ने इस मैच में 38 गेंदों में 67 रनों की शानदार पारी खेलते हुए टीम की जीत में अहम योगदान देने का काम किया था। हम आपको इस आर्टिकल में क्रिस गेल के अभी तक के टी-20 रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं।
इस तरह 14,000 रन तक पहुंचे क्रिस गेल
रन | कितनी पारियां | बनाम | मैच का दिन |
1000 | 35 | दिल्ली डेयरडेविल्स | 29 मार्च 2010 |
2000 | 64 | चेन्नई सुपर किंग्स | 15 मई 2011 |
3000 | 87 | राजशाही रॉयल्स | 10 फरवरी 2012 |
4000 | 107 | न्यूजीलैंड | 30 जून 2012 |
5000 | 132 | दिल्ली डेयरडेविल्स | 16 अप्रैल 2013 |
6000 | 162 | किंग्स इलेवन पंजाब | 28 अप्रैल 2014 |
7000 | 192 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 11 अप्रैल 2015 |
8000 | 213 | सेंट लूसिया जूक्स | 7 जुलाई 2015 |
9000 | 249 | सनराइजर्स हैदराबाद | 29 मई 2016 |
10000 | 285 | गुजरात लायंस | 18 अप्रैल 2017 |
11000 | 314 | ढाका डायनामाइट्स | 12 दिसंबर 2017 |
12000 | 345 | काबुल जवान्न | 21 अक्टूबर 2018 |
13000 | 381 | बारबाडोस ट्राइडेंट्स | 15 सितंबर 2019 |
14000 | 423 | ऑस्ट्रेलिया | 12 जुलाई 2021 |
1 – टी-20 फॉर्मेट में क्रिस गेल एकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 14,000 रन पूरे किए हैं। बल्कि अभी तक इस फॉर्मेट में कोई दूसरा खिलाड़ी 11,000 रन के फॉर्मेट को भी नहीं छू सका है। दूसरे नंबर पर उन्हीं के साथी खिलाड़ी कायरन पोलार्ड हैं, जिन्होंंने अभी तक इस फॉर्मेट में 10,836 रन बनाए हैं।
खिलाड़ी | पारियां | रन | औसत | स्ट्राइक रेट | शतक/अर्धशतक |
क्रिस गेल | 423 | 14038 | 37.63 | 146.18 | 22/87 |
कायरन पोलार्ड | 484 | 10836 | 31.68 | 152.68 | 1/54 |
शोएब मलिक | 397 | 10741 | 37.03 | 126.66 | 0/66 |
डेविड वार्नर | 303 | 10017 | 37.8 | 140.8 | 8/82 |
विराट कोहली | 295 | 9922 | 41.86 | 134 | 5/72 |
ब्रैंडन मैक्कुलम | 364 | 9922 | 29.97 | 136.49 | 7/55 |
2 – क्रिस गेल टी-20 फॉर्मेट में सबसे तेजी के साथ 4,000 से 14,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। टी-20 फॉर्मेट में 1,000, 2,000 और 3,000 रन तेजी के साथ बनाने के मामले में शॉन मार्श के नाम रिकॉर्ड दर्ज है।
3 – टी-20 क्रिकेट में अभी तक गेल के नाम 14,038 रन दर्ज हैं, जिसमें उन्होंने 12.79 फीसदी रन ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बनाए हैं। गेल के अधिकतर रन टी-20 लीग्स में देखने को मिले हैं।
4 – क्रिस गेल के टी-20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 3420 रन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के लिए खेलते हुए बनाए हैं।
टीम | रन | रन | औसत |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर | 90 | 3420 | 43.29 |
वेस्टइंडीज | 64 | 1796 | 30.44 |
जमैका थलाइवाज | 53 | 1695 | 38.52 |
पंजाब किंग्स | 39 | 1324 | 37.82 |
अन्य | 177 | 5803 | 37.19 |
5 – क्रिस गेल ने टी-20 फॉर्मेट में जीते हुए मैचों में अब तक 8620 रन बनाए हैं, जो बाकी किसी दूसरे खिलाड़ी के मुकाबले सबसे ज्यादा है। इसके अलावा गेल ने 5104 रन टीम के हारे हुए मैचों में बनाए हैं।
6 – क्रिस गेल का ऑस्ट्रेलियाई के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में 50 से अधिक रनों की पारी साल 2016 के टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में खेली गई शतकीय पारी के बाद पहला 50 से अधिक का अंतरराष्ट्रीय स्कोर था।
7 – 41 साल 294 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाने वाले गेल टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी के तौर पर दर्ज हो गए हैं।