जानिए आखिर क्यों माइकल वॉन ने भारतीय कप्तान विराट कोहली के इस फैसले को लेकर की उनकी आलोचना - क्रिकट्रैकर हिंदी

जानिए आखिर क्यों माइकल वॉन ने भारतीय कप्तान विराट कोहली के इस फैसले को लेकर की उनकी आलोचना

विराट कोहली कप्तान के तौर अभी तक DRS लेने के मामले में अधिक सफल नहीं रहे हैं।

Michael Vaughan and Virat Kohli. (Photo Source: Getty Images)
Michael Vaughan and Virat Kohli. (Photo Source: Getty Images)

इंग्लैंड और भारत के बीच खेली जा रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में बारिश के कारण खलल पड़ने की वजह से उसे ड्रॉ करार दे दिया गया है। इससे पहले जब खेल का चौथा दिन खत्म हुआ था, तो भारतीय टीम को जीत के लिए 157 रनों की दरकार थी और उसके पास 9 विकेट हाथ में थे। अब दोनों ही टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच 12 अगस्त से लॉर्ड्स के मैदान में खेला जाएगा।

वहीं पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन काफी रोमांच देखने को मिला जिसमें भारतीय कप्तान विराट कोहली के DRS लेने के फैसले की भी चर्चा काफी देखी गई। जिसमें वह अपनी तीन DRS के फैसले में गलत साबित हुए और इसी कारण इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने उनकी आलोचना भी की है।

जो रूट के खिलाफ जब पारी के 72वें ओवर के दौरान मोहम्मद सिराज की गेंद पर जो रूट के पैड पर गेंद लगी तो भारतीय खिलाड़ी ने काफी तेज अपील की लेकिन ऑन फील्ड अंपायर ने इसे नकार दिया। उस सम रूट 97 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। सिराज ने अंपायर के मना करने पर कप्तान कोहली को DRS लेने का दबाव बनाया जिसके बाद वह लेने पर राजी हो गए लेकिन रिप्ले में साफ पता चला कि गेंद ऑफ स्टंप के बाहर थी और भारतीय टीम ने अपना DRS गंवा दिया।

वॉन ने कोहली की आलोचना करते हुए ट्वीट में लिखा कि कोहली ने आखिरी बचे DRS को सही तरीके से उपयोग नहीं किया और भारत DRS लेने के मामले में बेहतर नहीं है।

यहां पर देखिए माइकल वॉन का ट्वीट

बुमराह ने दिखाया फॉर्म

वहीं पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम के प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो टीम पूरे मैच के दौरान काफी बेहतर स्थिति में थी और इसकी सबसे बड़ी वजह तेज गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन करना। जसप्रीत बुमराह ने दूसरी पारी में अपने करियर में 6वीं बार 5 विकेट लेते हुए मैच में जहां कुल 9 विकेट हासिल किए तो वहीं बल्लेबाजी में ओपनिंग करते हुए लोकेश राहुल ने दोनों पारियों में सभी को प्रभावित किया।

close whatsapp