लॉर्ड्स टेस्ट मैच में जीत के बाद जानिए वसीम जाफर के ये 4 ट्वीट क्यों तेजी से कर रहे ट्रेंड
लॉर्ड्स टेस्ट मैच में जीत के बाद भारत इस श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना चुका है।
अद्यतन - Aug 17, 2021 3:32 pm

इंग्लैंड और भारत के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। भारत ने इंग्लैंड को 151 रनों से रौंदते हुए लॉर्ड्स के मैदान पर अपना परचम लहराया। दूसरा टेस्ट बेहद रोमांच भरा रहा जहां कभी इंग्लैंड मैच में आगे था तो कभी भारतीय टीम मेजबान पर हावी रही लेकिन आखिरी दिन भारतीय टीम चैंपियन की तरह खेली और और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
भारत की इस शानदार जीत के बाद पूर्व भारतीय ओपनर वसीम जाफर ने हमेशा की तरह इस बार भी एक के बाद एक शानदार ट्वीट किए और भारतीय टीम को जीत की बधाई दी। सबसे पहले जाफर ने ‘खुशी की तलाश में’ फिल्म के एक मजेदार दृश्य को ट्वीट किया।
यहां देखें उनका पहला ट्वीट
#ENGvIND pic.twitter.com/zhjbEQqSzx
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) August 16, 2021
बाद में उन्होंने ट्वीट के लिए भारत के आजादी के दिन का इस्तेमाल किया और लिखा कि “भारतीयों के साथ कभी खिलवाड़ ना करें। अगर 15 अगस्त ने अंग्रेजों को कुछ सिखाया है तो वो यह है कि 15 अगस्त के बाद भारतीयों के साथ कभी पंगा नहीं लेना चाहिए।”
ये रहा जाफर का आजादी वाला ट्वीट
If 15th August has taught anything to the British, it is to never mess with Indians after 15th August😎 #ENGvIND pic.twitter.com/IuhvBORNMU
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) August 16, 2021
उसके बाद उन्होंने सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को ट्वीट में शामिल करते हुए एक और ट्वीट किया और उसमें सचिन तेंदुलकर के कहे हुए एक वाक्य को इस्तेमाल करते हुए भारतीय टीम को जीत की बधाई दी। जाफर ने लिखा “@sachin_rt के बयान को लेते हुए: लोग आप पर पत्थर फेंकते हैं, लेकिन आप उसे मील के पत्थर में बदल देते हैं। यह एक ऐतिहासिक जीत है, बधाई हो @imVkohli और टीम इंडिया”
ये रहा उनका मील का पत्थर वाला ट्वीट
To borrow a quote from @sachin_rt, "People throw stones, you turn them into milestones". This is a milestone victory, congratulations @imVkohli and Team India @BCCI 🇮🇳👏🏻 #ENGvIND pic.twitter.com/3i2HGzgPER
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) August 16, 2021
इसके बाद जाफर ने एक और ट्वीट किया और उसमें उन्होंने राहुल की तस्वीर भी साझा की। इस ट्वीट में जाफर ने लिखा कि “केएल राहुल: यदि आप हमारे किसी एक खिलाड़ी के पीछे पड़ेंगे तो हमारे सभी 11 खिलाड़ी आपके पीछे पड़ जाएंगे। यही एक भेड़ियों के झुंड की ताकत होती है और इस भेड़ियों के झुंड ने आज जबरदस्त खेल दिखाया है।”
वसीम जाफर का आखिरी ट्वीट
KL Rahul: "If you go after one of our guys all eleven will come right back!"
The wolf is the strength of the pack.
The pack is the strength of the wolf.
And this pack of wolves did some glorious hunting today. #ENGvIND pic.twitter.com/XoInAXr2gS— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) August 16, 2021