सोशल मीडिया पर मोहम्मद शमी की आलोचना पर भारतीय टीम के पूर्व और वर्तमान खिलाड़ियों ने उनके समर्थन में किया ट्वीट
मोहम्मद शमी के लिए पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी के लिहाज से बेहद ही खराब रहा।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - अक्टूबर 25, 2021 6:33 अपराह्न

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में भारतीय टीम की पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। शमी ने इस मैच में 3.5 ओवरों की गेंदबाजी में 43 रन देते हुए एक भी विकेट हासिल नहीं किया। वहीं पाकिस्तान की टीम के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने शमी के ओवर में ही अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई जो वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान की भारत के खिलाफ पहली जीत भी थी।
इससे पहले जब वर्ल्ड कप के इवेंट में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हुआ है उसमें सभी में 12 बार भारतीय टीम ने जीत हासिल की है। इसमें 7 जीत वनडे वर्ल्ड कप की जबकि 5 जीत टी-20 वर्ल्ड कप की शामिल थी। लेकिन बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तानी टीम ने इतिहास रचते हुए भारतीय टीम को एकतरफा मात दी है।
इसमें किसी बात संदेह नहीं है कि इस हार के बाद भारतीय फैंस टीम के प्रदर्शन के बाद काफी मायूस हुए हैं। लेकिन इसमें जहां कई फैंस टीम का समर्थन करते हुए उनको शानदार वापसी करने की सलाह दे रहे ताकि टूर्नामेंट को अपने नाम किया जा सके। वहीं कुछ ऐसे भी फैंस हैं, जो सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। जिसमें शमी जिनका प्रदर्शन मैच में अच्छा नहीं था वह सोशल मीडिया पर इस समय फैंस के निशाने पर हैं।
शमी हमें आप पर गर्व है – युजवेंद्र चहल
मोहम्मद शमी की लगातार सोशल मीडिया पर काफी बुरी तरह से आलोचना होने के चलते उनके समर्थन में अब कई पूर्व और वर्तमान खिलाड़ी खड़े दिखाई दे रहे हैं। जिसमें इरफान पठान, वीरेंद्र सहवाग और युजवेंद्र चहल का नाम शामिल है। सभी ने सोशल मीडिया पर चल रहे इस बेतुके ट्रेंड को रोकने की बात कही है।
लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी शमी के समर्थन में ट्वीट करते हुए लिखा कि उन्हें उनपर गर्व है। वहीं आरपी सिंह, आकाश चोपड़ और वीवीएस लक्ष्मण जैसे खिलाड़ियों ने भी उनके सर्मथन में ट्वीट किया है। भारतीय टीम को अब टी-20 वर्ल्ड कप में अपना अगला मुकाबला 31 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई के मैदान में ही खेलना है।
यहां पर देखिए उन सभी के ट्वीट:
Criticising is fine but khiladiyon ko abuse nahi karna chahiye. Ye game hai, better team on that day won. Inhi cricketers ne India ko bohot matches jitaye hain pichle kuch saalon mein. Aur haar kar jeetne wale ko hi baazigar kehte hai na! #indiaVsPakistan #INDvPAK #T20WorldCup21 pic.twitter.com/cLqNmbRQ9T
— Yusuf Pathan (@iamyusufpathan) October 25, 2021
Mohammed Shami has been a stellar performer for India for eight years, playing a significant role in many a victory. He can't be defined by one performance. My best wishes are always with him. I urge fans & followers of the game to support @MdShami11 and the Indian team.
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) October 25, 2021
Jo log Mohammad Shami ke baare mein ghatiya baaten kar rahe hain, unse meri ek hi vinanti hai. Aap cricket na dekhen. Aur aapki kami mehsoos bhi nahi hogi. #Shami #355WicketsforIndia.
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) October 25, 2021
@MdShami11 is an Indian cricketer and we are proud of him. To target him after the loss against Pak is pathetic.
— R P Singh रुद्र प्रताप सिंह (@rpsingh) October 25, 2021
We are so proud of you @MdShami11 bhaiya 🇮🇳
— Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal) October 25, 2021
We love you @MdShami11 🇮🇳 #Shami
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) October 25, 2021
Online trolls are the ones who earlier used to burn effigies and throw paint-stones at player’s houses…with an online profile without a face worthy of a profile pic. 🤨
— Aakash Chopra (@cricketaakash) October 25, 2021
Even I was part of #IndvsPak battles on the field where we have lost but never been told to go to Pakistan! I’m talking about 🇮🇳 of few years back. THIS CRAP NEEDS TO STOP. #Shami
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) October 25, 2021
The online attack on Mohammad Shami is shocking and we stand by him. He is a champion and Anyone who wears the India cap has India in their hearts far more than any online mob. With you Shami. Agle match mein dikado jalwa.
— Virender Sehwag (@virendersehwag) October 25, 2021