जल्दी से पढ़िए, अश्विन के ना खेलने पर बुमराह का बड़ा बयान
अश्विन अनुभवी हैं और वो टीम को ज्यादा मजबूती देते हैं- बुमराह।
अद्यतन - नवम्बर 1, 2021 1:16 अपराह्न

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले हर कोई आर अश्विन को टीम में शामिल करने की बात बोल रहा था, साथ ही कई पूर्व विदेशी खिलाड़ियों ने अश्विन को सबसे बेस्ट गेंदबाज भी बताया था। लेकिन कीवी टीम के खिलाफ हुए मैच में भी अश्विन सिर्फ ड्रेसिंग रूम में ही बैठे हुए नजर आए, जिसको लेकर लोगों ने विराट पर निशाना भी साधा और अश्विन के बाहर बैठने को गलत बताया।
जसप्रीत बुमराह दे रहे हैं आर अश्विन पर सफाई
टीम इंडिया इस टी-20 वर्ल्ड कप में फैन्स की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई है। टीम स्टार खिलाड़ियों से लबरेज थी लेकिन वैसा प्रदर्शन मैदान पर नहीं दिखा। साथ ही टीम ने कल के मैच में 2 बदलाव भी किए, उसके बावजूद अश्विन को अंतिम 11 में जगह नहीं मिली। साथ ही टीम इंडिया के मैच हारने के बाद फैन्स का और ज्यादा गुस्सा फूट पड़ा, तो दूसरी ओर प्रेस वार्ता में बुमराह से भी इस स्पिन गेंदबाज को लेकर सवाल पूछा गया।
*अश्विन अनुभवी हैं और वो टीम को ज्यादा मजबूती देते हैं- बुमराह।
*अश्विन अंतर पैदा कर सकते थे, लेकिन इसे अभी जज करना मुश्किल- बुमराह।
*साथ ही इस तेज गेंदबाज ने कहा कि दूसरी पारी में ओस के कारण सही से गेंदबाजी नहीं हुई।
*पाकिस्तान के खिलाफ भी नहीं खेले थे आर अश्विन।
दोनों मैचों में टीम इंडिया की गेंदबाजी फ्लॉप रही
टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी भी फ्लॉप रही। जहां पाकिस्तान के खिलाफ टीम के गेंदबाज एक भी विकेट लेने में नाकाम रहे, तो न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ बुमराह को ही 2 विकेट मिले। बाकी गेंदबाज सिर्फ रन देने का काम करते रहे जिससे टीम इंडिया को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। ऐसे में बचे हुए 3 मैचों में टीम में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं।