IPL 2023: क्या धोनी के धुरंधर सैमसन की आर्मी पर पड़ेंगे भारी? जानें यहां - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: क्या धोनी के धुरंधर सैमसन की आर्मी पर पड़ेंगे भारी? जानें यहां

इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 5 मुकाबलों में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 4 मैचों में मात दी है।

Chennai Super Kings (Image Credit- Twitter)
Chennai Super Kings (Image Credit- Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत 31 मार्च से हो चुकी है। अभी तक इस शानदार टूर्नामेंट में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों ही टीमों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। दोनों ही टीमों ने अभी तक इस सीजन में 3 मुकाबले खेले हैं और दोनों ने हीं इसमें दो जीत दर्ज की हैं।

12 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 17वां मुकाबला चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है।

इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 5 मुकाबलों में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 4 मैचों में मात दी है। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स को उनके घर में हराना इतना आसान नहीं होगा।

CSK बनाम RR मैच डिटेल:

वेन्यू: एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेपॉक, चेन्नई

दिनांक और समय: बुधवार, 12 अप्रैल, भारतीय समय के अनुसार शाम को 7:30 बजे

टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जिओसिनेमा

CSK बनाम RR पिच रिपोर्ट:

एमए चिदंबरम स्टेडियम गेंदबाजों के लिए ज्यादा मददगार है, खासतौर पर स्पिनर्स के लिए। इसीलिए दोनों टीमों के स्पिनर्स इस मैच में ज्यादा से ज्यादा विकेट लेने की कोशिश करेंगे। 160 रन-180 रन का स्कोर यहां पर काफी अच्छा होगा। जो भी कप्तान टॉस जीतेगा वो पहले गेंदबाजी का फैसला करेगा।

दोनों टीमों ने पिछले मैच में जीत दर्ज की है और इसी वजह से उनकी प्लेइंग XI में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

CSK बनाम RR संभावित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

संभावित सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज:

ऋतुराज गायकवाड़:

चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने अभी तक इस सत्र में तीन मुकाबले खेले हैं और तीनों में उन्होंने काफी अच्छी बल्लेबाजी की है। वो इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में है। उन्हें पता रहता है कि कब आक्रामक शॉट्स खेलने हैं और कब अपनी पारी को 1 और 2 रन की मदद से आगे बढ़ाना है। अभी तक उन्होंने तीन मुकाबलों में 2 अर्धशतक की बदौलत 189 रन बनाए हैं।

संभावित सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज:

रवींद्र जडेजा:

रवींद्र जडेजा को दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडर में गिना जाता है। पिछले मुकाबले में उन्होंने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए थे। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई के टर्निंग ट्रैक में वो काफी घातक साबित हो सकते हैं।

इस मुकाबले की भविष्यवाणी: चेन्नई सुपर किंग्स जीतेगा मैच

अगर चेन्नई सुपर किंग्स टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला करता है तो:

पावरप्ले: 30 रन- 40 रन

राजस्थान रॉयल्स: 150 रन-170 रन

चेन्नई सुपर किंग्स जीतेगा मुकाबला

अगर राजस्थान रॉयल्स टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला करता है तो:

पावरप्ले: 45 रन-55 रन

CSK: 165 रन- 185 रन

चेन्नई सुपर किंग्स जीतेगा मुकाबला

close whatsapp