ICC World Cup 2023: जाने क्यों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं खेल रहे हैं पाकिस्तान के उपकप्तान Shadab Khan - क्रिकट्रैकर हिंदी

ICC World Cup 2023: जाने क्यों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं खेल रहे हैं पाकिस्तान के उपकप्तान Shadab Khan

पाकिस्तान ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

Shadab Khan. (Image Source: Twitter/X)
Shadab Khan. (Image Source: Twitter/X)

Aus vs Pak: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप का 18वां मैच आज 20 अक्टूबर शुक्रवार को बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि मैच में पाकिस्तान ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

तो वहीं टीम ने इस मैच में एक बड़ा परिवर्तन करते हुए टीम के उपकप्तान शादाब खान को नहीं खिलाया है। ऐसे में आपके मन में भी सवाल आ रहा होगा कि आखिर क्यों इतने बड़े खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महत्वपूर्ण में नहीं खिलाया गया? तो आइए आपके इस सवाल का जबाव देते हैं-

इस वजह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं खेल रहे हैं Shadab Khan

बता दें कि टाॅस के समय पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने बताया कि मैच में शादाब नहीं खेल रहे हैं। आजम ने आगे कहा, फिल्हाल वह खराब फाॅर्म से गुजर रहे हैं और टीम के लिए कुछ भी योगदान नहीं दे पा रहे हैं। एशिया कप में शादाब खान के प्रदर्शन और वर्ल्ड कप में हालिया प्रदर्शन की वजह से उनकी ओलचना हुई है।

जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी पाकिस्तान

दूसरी ओर, आपको बता दें कि पिछले मैच में भारत के खिलाफ करारी शिकस्त का सामना करने वाली पाक टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत हासिल कर, जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। तो वहीं इनफाॅर्म ऑस्ट्रेलिया के सामने यह इतना आसान नहीं होगा, क्योंकि उन्होंने अपने पिछले मुकाबले में श्रीलंका को एकतरफा अंदाज में हराया था।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया– मिचेल मार्श, डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिश, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड

पाकिस्तान– अब्दुल्ला शफीक, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सउद शकील, इफ्तिखार अहमद, उस्मा मीर, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी, हसन अली, मोहम्मद नवाज

ये भी पढ़ें- World Cup 2023: न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से बाहर हुए हार्दिक पांड्या! इंजेक्शन लेकर होंगे फिट

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?