हार्दिक पांड्या चोट

World Cup 2023: न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से बाहर हुए हार्दिक पांड्या! इंजेक्शन लेकर होंगे फिट

बांग्लादेश के खिलाफ मैच में गेंदबाजी करते हुए थे चोटिल हुए थे हार्दिक पांड्या।

Virat Kohli and KL Rahul. (Image Source: X)
Virat Kohli and KL Rahul. (Image Source: X)

कल वर्ल्ड कप में खेले गए बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को टखने में चोट लगी। दरअसल जब हार्दिक गेंदबाजी कर रहे थे तब फॉलो थ्रू में उनका टखना मुड़ गया और वो तुरंत मैदान से बाहर चले गए। उन्हें उसके बाद तुरंत स्कैन के लिए ले जाया गया और फिर वो मैदान पर गेंदबाजी करते हुए नहीं दिखे। इस बीच खबर आ रही है कि पंड्या 22 अक्टूबर को धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच से बाहर हो गए हैं और अब वो स्कैन के लिए NCA जाएंगे।

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, हार्दिक पांड्या लखनऊ में टीम से जुड़ सकते हैं और वे 29 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच में उतर भी सकते हैं। बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि हार्दिक पांड्या बेंगलुरु जाएंगे, जहां उन्हें एनसीए में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है।

मेडिकल टीम ने उनके टखने की स्कैन रिपोर्ट का आकलन किया और ऐसा लग रहा है कि इंजेक्शन देने से वे ठीक हो जाएंगे। बीसीसीआई ने इंग्लैंड में एक विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह ली और उनकी भी यही राय थी। वह अगला मैच नहीं खेल पाएंगे।

हार्दिक पांड्या की चोट को लेकर रोहित ने दिया था बड़ा बयान

हार्दिक गेंदबाजी के दौरान लिटन दास का शॉट रोकते हुए चोटिल हो गए थे। वे मैच में सिर्फ 3 ही गेंद फेंक पाए और इसके बाद वे पूरे मैच में फिल्ड पर नहीं दिखे। हालांकि वर्ल्ड कप टीम में चोटिल हार्दिक की जगह किसी दूसरे खिलाड़ी को शामिल करने के बारे में चर्चा नहीं है। वहीं जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी हार्दिक की चोट पर बड़ी अपडेट दी थी।

रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ मिली जीत के बाद कहा कि हार्दिक पांड्या को दर्द हो रहा था, लेकिन अच्छी बात ये है कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। हम चोट पर नजर बनाए हुए हैं और रोजाना इसमें सुधार को देखेंगे। जो भी आवश्यक होगा, हम उस तरह का निर्णय लेंगे।

टीम इंडिया को अगला मुकाबला 22 अक्टूबर रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है। वर्ल्ड कप में हर टीम को राउंड रॉबिन में 9 मैच खेलने हैं। ऐसे में कीवी टीम के खिलाफ टीम मैनेजमेंट पांड्या को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहेगी।

यह भी पढ़ें: IND v BAN: भारत ने दर्ज की बड़ी जीत, तो खुशी से झूम उठे पीएम मोदी

close whatsapp