सहवाग ने टीम इंडिया को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड से ये सीखने को कहा
2013 के बाद टीम इंडिया एक भी ICC ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाई है।
अद्यतन - Nov 11, 2021 8:10 pm

टीम इंडिया के लिए टी-20 वर्ल्ड कप 2021 का सफर सुखद नहीं रहा, टूर्नामेंट में भारतीय टीम सेमीफाइनल में भी अपनी जगह पक्की नहीं कर सकी और लीग स्टेज से ही बाहर हो गई। भारत के इस प्रदर्शन को देख हर कोई हैरान था क्योंकि उन्हें इस टी-20 वर्ल्ड कप जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। फिलहाल यह टूर्नामेंट अब अपनी समाप्ति की ओर बढ़ चूका है।
इस टी-20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया जहां कीवी टीम ने बाजी मारी और फाइनल में अपनी जगह पक्की की। इसी बीच न्यूजीलैंड और इंग्लैंड इस टी-20 वर्ल्ड कप के प्रदर्शन को देखते हुए भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने बड़ा बयान दिया है।
टीम इंडिया को क्या सिखाना चाहते चाहते हैं वीरेंद्र सहवाग ?
अपने शो विरुगिरी डॉट कॉम में सहवाग ने कहा कि, “भारत को उनसे कुछ सीखने की जरूरत नहीं है। भारत एक अच्छी टीम है और इंग्लैंड और न्यूजीलैंड दोनों को किसी भी दिन हरा सकती है, लेकिन एक चीज जो वे निश्चित रूप से सीख सकते हैं वह है सकारात्मक रहना और सकारात्मक खेलना क्योंकि टी-20 प्रारूप या सफेद गेंद क्रिकेट, यह बहादुर खिलाड़ियों का फॉर्मेट है और आपको इसमें जोखिम उठाना होगा, यहां आपको खुद को व्यक्त करने की जरूरत है।”
उन्होंने आगे कहा कि, “भारत अतीत में ऐसा करने में कामयाब रहा है। अब फिर से उसे दोहराने का समय आ गया है। मैं कहना चाहूंगा कि जब न्यूजीलैंड भारत आए, तो उनके सामने हम बहादुरी से क्रिकेट खेलें और परिणाम की चिंता न करें क्योंकि अगर आप बहादुरी से खेलते हैं तो परिणाम आपके पक्ष में होगा।”
सेमीफाइनल मैच के बाद सहवाग ने किया था यह ट्वीट
Best game of the World Cup. Wow Daryll Mitchell. Jimmy Neesham the gamechanger. New Zealand simply sensational. Congratulations on reaching the finals NZ #ENGvsNZ
— Virender Sehwag (@virendersehwag) November 10, 2021
टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के पहले सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को पांच विकेट से हराकर इस टूर्नामेंट के फाइनल पहुंचने वाली पहली टीम बनी। फाइनल में कीवी टीम का सामना पाकिस्तान या ऑस्ट्रेलिया में से किसी एक के साथ होगा। फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को दुबई के मैदान पर खेला जाएगा।