शिखर धवन ने अर्जुन अवॉर्ड मिलते ही सोशल मीडिया पर लिखा खास संदेश
अर्जुन अवॉर्ड मिलना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है- धवन।
अद्यतन - Nov 14, 2021 1:54 pm

कल का दिन टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन के लिए सबसे खास रहा, जहां कल धवन को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में हुए इस कार्यक्रम में धवन को ये अवॉर्ड राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिया। इस दौरान गब्बर का वो ही अंदाज देखने को मिला जो मैदान पर दिखता है, साथ ही शिखर ने अवॉर्ड मिलने के बाद सोशल मीडिया पर एक संदेश भी लिखा।
शिखर धवन ने अर्जुन अवॉर्ड मिलने के बाद क्या लिखा?
टीम इंडिया के बल्लेबाज शिखर धवन का अंदाज मैदान पर हमेशा से अलग रहा है। तेजी से बल्लेबाजी करनी हो या शानदार फील्डिंग करनी हो, ये खिलाड़ी हमेशा आगे रहता है। साथ ही गब्बर के नाम से मशूहर इस खिलाड़ी के जश्न मनाने का तरीका भी सबसे ज्यादा अलग है, जो फैन्स को काफी ज्यादा पसंद भी आता है। वहीं, देश का सबसे बड़ा सम्मान मिलने के बाद धवन ने सोशल मीडिया पर काफी कुछ लिखा है।
*अर्जुन अवॉर्ड मिलना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है- धवन।
*सभी लोगों का शुक्रिया जो इस सफर में मेरे साथ रहे- शिखर धवन।
*शिखर धवन ने ये भी लिखा कि वो ऐसी मेहनत आगे भी जारी रखेंगे।
*शिखर धवन ने वीडियो और तस्वीर भी किया सोशल मीडिया पर शेयर।
गब्बर का पोस्ट
धवन को बोला जाता है ‘मिस्टर ICC’
भले ही धवन अभी टीम इंडिया में शामिल नहीं हैं और ना ही उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप खेला है, लेकिन फिर भी वो ICC टूर्नामेंट के सबसे बड़े बल्लेबाज हैं और उन्हें मिस्टर ICC भी कहा जाता है। इस बल्लेबाज ने चैंपियंस ट्रॉफी से लेकर वर्ल्ड कप में रनों के काफी रिकॉर्ड बनाए हैं, साथ ही इस साल जुलाई महीने में जब टीम इंडिया लंका दौरे पर गई थी, तब गब्बर को टीम इंडिया का कप्तान भी बनाया गया था। साथ ही शिखर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और समय-समय पर मजेदार पोस्ट साझा करते रहते हैं।
मिताली राज को भी मिला सम्मान
धवन के अलावा दिग्गज भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज को मेजर ध्यानचंद खेल अवॉर्ड से नवाजा गया। मिताली इस उपलब्धि को हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं। मिताली ने दो दशक से लंबे करियर में देश के लिए 12 टेस्ट, 220 एकदिवसीय और 89 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में देश का प्रतिनिधित्व किया है।