विवादों के बीच रवि शास्त्री ने की विराट कोहली की तारीफ, बताया उन्हें बेदाग कप्तान - क्रिकट्रैकर हिंदी

विवादों के बीच रवि शास्त्री ने की विराट कोहली की तारीफ, बताया उन्हें बेदाग कप्तान

रवि शास्त्री का मानना ​​है कि दक्षिण अफ्रीका को उसके घर में हराना भारतीय टीम के लिए आसान नहीं होगा।

Ravi Shastri. (Photo by Pankaj Nangia/India Today Group/Getty Images)
Ravi Shastri. (Photo by Pankaj Nangia/India Today Group/Getty Images)

भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे की शुरुआत 26 दिसंबर को सेंचुरियन में करेगी। 29 साल में दक्षिण अफ्रीका में एक भी सीरीज नहीं जीतने वाली भारतीय टीम के पास इतिहास रचने का शानदार मौका है। पिछली सीरीज के दौरान, भारत ने पहला टेस्ट मैच जीता लेकिन अगले दो मैचों में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था और अंत में भारत 2-1 से सीरीज हार गया था।

भारत और दक्षिण अफ्रीका ने 1992 से अब तक दक्षिण अफ्रीका में कुल 20 टेस्ट मैच खेले हैं और इनमें से तीन मैच भारत ने जीते हैं। दक्षिण अफ्रीका में भारत के लिए पहली जीत 2006 की सीरीज में राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में आई थी, जो टीम के वर्तमान में मुख्य कोच भी हैं।

दक्षिण अफ्रीका को उन्ही के घर में हराना आसान नहीं होगा- रवि शास्त्री

पूर्व भारतीय मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना ​​है कि दक्षिण अफ्रीका को उसके घर में हराना भारतीय टीम के लिए आसान नहीं होगा। हालांकि, उनका यह भी मानना ​​है कि टीम में ऐसे खिलाड़ी हैं जो दक्षिण अफ़्रीकी टीम को परेशान करने की क्षमता रखते हैं।

शास्त्री ने आगामी सीरीज के बारे में स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा कि, “दक्षिण अफ्रीका एक अजेय गढ़ बना हुआ है। हां हम कभी टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाए हैं। इस बार भी उन्हें हराना आसान तो नहीं होगा, लेकिन टीम इंडिया में वह आग है कि वह अफ्रीकी टीम को पीछे छोड़ दे। हमेशा की तरह, इस बार भी टीम इंडिया को मेरा समर्थन मिलेगा।”

शास्त्री ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका दौरा भारतीय टीम के लिए सही समय पर आया है। उनका यह भी मानना ​​है कि विराट कोहली एक महान नेता हैं और उनके पास एक कुशल टीम है। उन्होंने कहा कि, “टीम इंडिया के लिए अपनी काबिलियत साबित करने का इससे बेहतर समय नहीं हो सकता था। विराट कोहली एक बेदाग कप्तान रहे हैं और उनके पास इसके साथ जाने के लिए एक प्रतिभाशाली टीम है।”

close whatsapp