PSL 2022 पर कोविड-19 का खतरा, PCB को करनी पड़ सकती है T20 लीग निलंबित - क्रिकट्रैकर हिंदी

PSL 2022 पर कोविड-19 का खतरा, PCB को करनी पड़ सकती है T20 लीग निलंबित

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के आगामी संस्करण PSL 2022 के निलंबित होने के दिख रहे हैं आसार।

PSL Trophy
PSL Trophy. (Photo Source: Twitter)

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का आगामी संस्करण PSL 2022 27 जनवरी से 27 फरवरी 2022 के बीच पाकिस्तान में खेला जाएगा। हालांकि, देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए, पूरे PSL 2022 का आयोजन सिर्फ 2 शहरों, कराची और लाहौर में किया जाएगा।

पाकिस्तान में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने हाल ही में घोषणा की है कि 27 जनवरी से कराची में होने वाले PSL 07 के सभी मैचों में सिर्फ 25 प्रतिशत दर्शकों को ही स्टेडियम में आने की इजाजत होगी।

लेकिन PCB ने लाहौर में होने वाले PSL 2022 मैचों के लिए स्टेडियम में पूरी उपस्थिति में भीड़ को अनुमति दी है। हालांकि, टूर्नामेंट के शुरू से पहले ही PCB को लग सकता है एक और बड़ा झटका।

खबरे आ रही हैं कि अगर कोविड-19 महामारी के करण PSL 07 को स्थगित करना पड़ा तो पाकिस्तान के पास लीग के आयोजन के लिए दूसरी विंडो उपलब्ध नहीं होगी। वहीं टूर्नामेंट के लिए रवाना होने से पहले तीन विदेशी खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। वह तीन विदेशी खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के जेम्स फॉकनर, वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायर और इंग्लैंड के ल्यूक वुड हैं।

नहीं मिलेगा PSL 2022 के आयोजन के लिए PCB को दूसरा मौका

PCB के एक अधिकारी ने खुलासा किया है कि अगर किसी कारण, खासकर कोविड-19 महामारी के बढ़ते प्रकोप से PSL 07 को निलंबित कर दिया जाता है, तो पाकिस्तान के पास कोई अन्य विंडो नहीं है जहां इसे खेला जा सकता है। जिसका मतलब हैं PSL 2022 पूरी तरह से रद्द कर दी जाएगी।

हालांकि, टूर्नामेंट के दौरान अगर कोई क्रिकेटर या सपोर्ट स्टाफ कोविड पॉजिटिव पाया जाता है तो उसे तुरंत बाकी टीम से अलग कर दिया जाएगा। साथ ही, ‘निकट संपर्क’ माने जाने वाले सभी लोगों को भी बाकी ग्रुप से अलग कर दिया जाएगा।

इसके अलावा कोविड पॉजिटिव व्यक्ति को दूसरों से 7 दिनों की अवधि के लिए अलग कर दिया जाएगा। साथ ही, यदि कोई व्यक्ति टूर्नामेंट के लिए बनाए गए प्रोटोकॉल का उल्लंघन करता है, तो उस व्यक्ति पर जुर्माना लगाया जाएगा, और यदि उल्लंघन बड़ा है, तो उसे PSL से भी निष्कासित किया जा सकता है।

बता दें, PSL का 2021 संस्करण मुल्तान सुल्तान ने जीता था। मुल्तान सुल्तान ने टूर्नामेंट के फाइनल में पेशावर जालमी को 47 रनों से हरा कर खिताब अपने नाम किया था।

close whatsapp