अरे! अरे! किसने बिगाड़ दिया युवराज सिंह का चेहरा
काफी अजीब फिल्टर के साथ युवराज सिंह ने साझा की एक रील।
अद्यतन - जनवरी 29, 2022 10:47 पूर्वाह्न

अपने समय के सिक्सर किंग रह चुके युवराज सिंह मस्त-मौला अंदाज के लिए जाने जाते हैं। क्रिकेट का मैदान हो या उससे बाहर कि जिंदगी हो, ये खिलाड़ी टेंशन लेता नहीं है टेंशन देता है। साथ ही दोस्ती के भी युवराज पक्के हैं, तो सोशल मीडिया पर भी ये अपना अंदाज फैन्स के साथ साझा करते रहते हैं। इस कड़ी में युवी पाजी ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद ही अजीब रील साझा की है, जिसमें इस पूर्व ऑलराउंडर का कुछ अजीब ही लुक नजर आ रहा है।
युवराज सिंह की ये हालत किसने कर दी?
साल 2007 का टी-20 वर्ल्ड कप कोई नहीं भूल सकता। जिसे टीम इंडिया ने धोनी की कप्तानी में अपने नाम किया था, लेकिन ये वर्ल्ड कप युवराज के लिए भी खास था। जिसे पीछे कारण था, इंग्लैंड के खिलाफ मारे गए उनके 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के। वहीं जब भारतीय टीम ने 2011 का वर्ल्ड कप जीता, तभी कैंसर से लड़ते हुए युवी ने हर मैच खेला और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे। वहीं अब क्रिकेट से दूर ये खिलाड़ी सोशल मीडिया पर धमाका कर रहा है, जिसका सबूत हाल की एक इंस्टा रील है।
*काफी अजीब फिल्टर के साथ युवराज सिंह ने साझा की एक रील।
*इस इंस्टाग्राम रील में युवराज का चेहरा काफी अलग लग रहा है।
*वहीं इस रील में युवी गा रहे हैं किन्ना सोना रब ने बनाया गाना।
*साथ ही वीडियो पर लोग कर रहे हैं काफी ज्यादा मजेदार कमेंट।
ये है युवी की वो वायरल इंस्टाग्राम रील
हाल ही में पिता बने हैं युवी
वहीं युवराज सिंह के घर हाल ही में एक नया मेहमान आया है, जहां उनकी पत्नी हेजल किच ने एक बेटे को जन्म दिया है। युवराज ने इसकी जानकारी अपने फैन्स को सोशल मीडिया के जरिए साझा की थी, वहीं उन्हें अभी तक अपने बेटे की कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा नहीं की है।