शादी के कारण केएल राहुल नहीं खेल रहे हैं पहला वनडे मैच - क्रिकट्रैकर हिंदी

शादी के कारण केएल राहुल नहीं खेल रहे हैं पहला वनडे मैच

6 फरवरी को टीम के साथ जुड़ जाएंगे राहुल।

KL Rahul. (Photo by Francois Nel/Getty Images)
KL Rahul. (Photo by Francois Nel/Getty Images)Reason why KL Rahul will miss the first ODI in Ahmedabad

6 फरवरी से टीम इंडिया और वेस्ट इंडीज के बीच वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा रहा है, लेकिन पहले वनडे मैच में ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल नहीं खेल रहे हैं। कोरोना काल के बीच इस सीरीज का आयोजन अहमदाबाद में हो रहा है और सीरीज के सभी 3 मैच इसी शहर में खेले जाएंगे। साथ ही अब केएल राहुल के पहला मैच ना खेलने का कारण भी सामने आ गया है और पूरी तस्वीर साफ हो गई है।

केएल राहुल के लिए शादी पहले और वनडे मैच बाद में

टीम इंडिया फिलहाल थोड़े खराब दौरे से गुजर रही है, कई कारणों के चलते टीम के प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिली है। विराट की कप्तानी विवाद के बीच टीम इंडिया ने अपना अफ्रीका दौरा शुरू किया था और पहले टेस्ट मैच में जीत भी अपने नाम की थी। लेकिन उसके बाद अफ्रीका टीम ने पासा पलट दिया और टीम इंडिया को टेस्ट के साथ-साथ वनडे सीरीज में भी हरा दिया, ऐसे अब भारतीय टीम वेस्टइंडीज को हराकर साल की पहली जीत अपने नाम करना चाहेगी।

*बहन की शादी के कारण केएल राहुल नहीं खेल रहे पहला वनडे मैच।
*अगले 2 वनडे मैच के लिए टीम के साथ जुड़ जाएंगे केएल राहुल।
*हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक 6 फरवरी को टीम के साथ जुड़ जाएंगे राहुल।
*साथ ही इस दौरान केएल राहुल को 3 दिन का क्वारंटाइन का समय करना होगा पूरा।

टीम इंडिया के कई खिलाड़ी आए कोरोना की चपेट में

वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं, जिसका कारण है टीम इंडिया के खिलाड़ियों का कोरोना पॉजिटिव आना। ये बताया जा रहा है कि श्रेयस अय्यर, शिखर धवन, रितुराज सहित कई खिलाड़ी इस वायरस की चपेट में आ गए हैं और सभी को आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं इस के बाद टीम के साथ मयंक अग्रवाल को जोड़ लिया गया है और वो आज टीम के साथ अहमदाबाद में जुड़ जाएंगे।

close whatsapp