MI के SKY से हटे संकट के बादल, बस कुछ ही देर में टीम के साथ जुड़ जाएगा सुप्ला शॉट का सुपरस्टार - क्रिकट्रैकर हिंदी

MI के SKY से हटे संकट के बादल, बस कुछ ही देर में टीम के साथ जुड़ जाएगा सुप्ला शॉट का सुपरस्टार

मुंबई इंडियंस ने अभी तक इस सीजन में तीन मैच खेले हैं और तीनों में उन्होंने हार झेली है।

Suryakumar Yadav (Pic Source-Twitter)
Suryakumar Yadav (Pic Source-Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत हो चुकी है। हालांकि इस शानदार टूर्नामेंट में अभी तक मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। मुंबई इंडियंस ने अभी तक इस सीजन में तीन मैच खेले हैं और तीनों में उन्हें हार मिली है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम इस सीजन में अभी तक अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही है।

अब मुंबई इंडियंस को इस सीजन का अपना अगला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 6 अप्रैल को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेलना है। हालांकि, इस मैच से पहले मुंबई इंडियंस कैंप से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। टीम के बेहतरीन बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस टीम से जुड़ने जा रहे हैं।

बता दें, सूर्यकुमार यादव चोटिल होने की वजह से शुरुआती मुकाबलों में भाग नहीं ले पाए थे। हालांकि, हाल ही में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी ने उन्हें आईपीएल में खेलने के लिए पूरी तरह से फिट घोषित कर दिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि सूर्यकुमार यादव मुंबई के एक प्राइवेट एयरपोर्ट में दिखे। वो मुंबई इंडियंस टीम से जुड़ने के लिए जयपुर के लिए रवाना हो रहे हैं।

यह रही वीडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

बता दें, सूर्यकुमार यादव को दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में गिना जाता है। इस बेहतरीन बल्लेबाज ने इंडियन प्रीमियर लीग में भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। सूर्यकुमार यादव अब जल्द से जल्द अपनी टीम से जुड़ना चाहेंगे और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच में बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे।

टीम को इस सीजन में अभी तक सूर्यकुमार यादव की कमी काफी खली है। रोहित शर्मा और तिलक वर्मा के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज इस सीजन में अपनी छाप नहीं छोड़ पाया है। अब सूर्यकुमार यादव के जुड़ने से मुंबई इंडियंस और भी ज्यादा मजबूत नजर आएगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?