जेसन होल्डर को लेकर IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में बड़ा दांव लगा सकती है RCB
वहीं खबरों के अनुसार RCB ऑक्शन के दौरान अंबाती रायडू पर भी दांव लगा सकती है।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - फरवरी 7, 2022 11:43 अपराह्न

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के मेगा ऑक्शन का आयोजन में अब अधिक समय नहीं बचा है और इसी कारण चारों तरफ चर्चा काफी तेज देखने को मिल रही है, कि इस बार किस खिलाड़ी को लेकर सबसे ज्यादा दांव देखने को मिल सकता है। इस बार होने वाले मेगा ऑक्शन के समय कुल 10 फ्रेंचाइजियों के मौजूद होने से पहले के मुकाबले ऑक्शन काफी बड़ा होना तय है।
जहां कई बड़े नाम मेगा ऑक्शन का हिस्सा बनने जा रहे हैं, वहीं कुछ ऐसे भी नाम हैं, जिनको लेकर बड़ी रकम खर्च होते हुए देखी जा सकती है। इस बार मेगा ऑक्शन का आयोजन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में किया जाएगा। इसी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम को जहां कप्तान की तलाश होगी वहीं उनकी नजर कुछ ऐसे खिलाड़ियों पर होगी जो टीम के लिए मैच विनर गेंद और बल्ले से दोनों से बन सके।
इसी में एक नाम जो काफी तेजी से चर्चा में सामने आया वह वेस्टइंडीज टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी जेसन होल्डर का है, जो मध्यक्रम में तेज गति के साथ रन बनाने के अलावा गेंद से भी कमाल दिखाने की क्षमता रखते हैं। वहीं पिछले कुछ सालों में होल्डर का टी-20 फॉर्मेट में प्रदर्शन भी काफी दमदार देखने को मिला है।
होल्डर के लिए बड़ी रकम खर्च कर सकती है RCB
एक RCB टीम से जुड़े सूत्र ने अपने बयान में ऑक्शन से पहले कहा जो क्रिकेट नेक्सट में छपा उसके अनुसार, बेन स्टोक्स के नीलामी में उपलब्ध ना होने से वहीं हार्दिक पांड्या और मार्कस स्टोइनिस के पहले ही टीमों के साथ जुड़ने के बाद मिचल मार्श जरूर एक अच्छा विकल्प हैं, लेकिन उनकी फिटनेस को लेकर संदेह की स्थिति देखने को मिलती है। ऐसे में जेसन होल्डर काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं, जिसमें उनका रिकॉर्ड भी बेहतरीन देखने को मिला है। जिसमें RCB की टीम उन्हें शामिल करने के लिए बड़ी रकम भी खर्च कर सकती है।
3 बार IPL के फाइनल में पहुंचने वाली RCB की टीम के पास मेगा ऑक्शन के दौरान कुल 57 करोड़ रुपए पर्स में होंगे। जिसमें खबरों के अनुसार फ्रेंचाइजी लगभग 12 करोड़ रुपए तक जेसन होल्डर के लिए खर्च कर सकती है। वहीं टीम के नजर अंबाती रायडू पर भी है, जिनको लेकर फ्रेंचाइजी लगभग 8 करोड़ रुपए खर्च करने का मन बना रही है।