हो गया ऐलान, श्रेयस अय्यर ही होंगे कोलकाता नाइट राइडर्स के नए कप्तान
कोलकाता नाइट राइडर्स ने श्रेयस अय्यर को मेगा ऑक्शन में 12.25 करोड़ की कीमत देकर खरीदा था।
अद्यतन - Feb 16, 2022 4:38 pm

IPL से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने निकलकर आ रही है, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि श्रेयस अय्यर ही IPL-2022 में टीम के कप्तान होंगे। श्रेयस अय्यर को केकेआर ने मेगा ऑक्शन में 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। श्रेयस अय्यर इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स टीम की अगुवाई कर चुके हैं। KKR ने इस खबर की जानकरी ट्वीट करते हुए सभी को दी।
यह पहले से तय माना जा रहा था कि फ्रेंचाइजी उन्हें कप्तान के रूप में नामित करेगी। श्रेयस अय्यर का कप्तानी का रिकॉर्ड आईपीएल में बहुत अच्छा है क्योंकि उन्होंने दो से अधिक सत्रों तक दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व किया। गौतम गंभीर से सीजन के बीच में पदभार संभालने के बाद, अय्यर ने आईपीएल के 2019 और 2020 संस्करणों में फ्रेंचाइजी को प्लेऑफ में पहुंचाया। बल्कि, 2020 में, DC ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था।
पिछले सीजन में केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन थे, टीम उनकी कप्तानी में 2021 सीजन के फाइनल तक जरूर पहुंची थी लेकिन फिर भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें इस साल के लिए रिटेन नहीं किया था क्योंकि मोर्गन पिछले सीजन में बल्ले से बेहद फ्लॉप साबित हुए थे और जरूरत पड़ने पर टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे। उसी वजह से मोर्गन इस सीजन ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे।
यहां देखिए श्रेयस अय्यर को लेकर KKR का ट्वीट
🚨 Ladies and gentlemen, boys and girls, say hello 👋 to the NEW SKIPPER of the #GalaxyOfKnights
অধিনায়ক #ShreyasIyer @ShreyasIyer15 #IPL2022 #KKR #AmiKKR #Cricket pic.twitter.com/veMfzRoPp2
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) February 16, 2022
श्रेयस अय्यर IPL-इतिहास में केकेआर के छठे कप्तान होंगे। इससे पहले सौरव गांगुली, गौतम गंभीर, ब्रेंडन मैकुलम, दिनेश कार्तिक और इयोन मोर्गन जैसे खिलाड़ी टीम की कप्तानी कर चुके हैं। फ्रेंचाइजी ने गंभीर के नेतृत्व में 2012 और 2014 में दो बार आईपीएल ट्रॉफी जीती। हालांकि, पिछले सीजन में ट्रॉफी जीतने के सबसे करीब आ चुके थे। लेकिन टीम इस बार अपने नए कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में ट्रॉफी जीतने की कोशिश करेगी।
जहां तक नीलामी का सवाल है, केकेआर ने पैट कमिंस, नितीश राणा और एलेक्स हेल्स जैसे कुछ अच्छे खिलाड़ी को चुनने में कामयाब रहे। अय्यर वर्तमान में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के लिए भारत की टी-20 टीम का हिस्सा हैं।