विराट ‘सुपरमैन’ कोहली का कैच नहीं देखा, तो आपने आज कुछ नहीं देखा!
विराट कोहली का ये कैच देखकर मैदान में हर कोई सन्न रह गया।
अद्यतन - दिसम्बर 4, 2022 5:49 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट टीम आज 4 दिसंबर को बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचो की वनडे सीरीज का पहला मैच शेर ए बांग्ला स्टेडियम, ढाका में खेल रही है। हालांकि टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी में मात्र 9 रन बनाने वाले विराट कोहली ने एक बार फिर मैच में सुर्खियां बटोर ली है।
गौरतलब है कि पूर्व भारतीय कप्तान की फिटनेस की चर्चे दुनिया भर में होते हैं और उनकी गिनती विश्व के कुछ शानदार एथलीटों में होती है, और विराट ने एक बार फिर अपनी फिटनेस का प्रमाण मैदान पर दे दिया है। बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ भारत की तरफ से पहले वनडे मैच में विराट कोहली ने एक ऐसा कैच पकड़ा कि, जिसे देखकर हर कोइ सन्न रह गया है।
विराट से सुपर V बने विराट
बता दें कि मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत के लिए 187 रनों का लक्ष्य रखा है। वहीं इस लक्ष्य का बचाव करते हुए मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शुरूआत में ही बांग्लादेश को 26 रनों के अंदर दो झटेक दे दिए थे।
हालांकि इसके बाद जब बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास और शाकिब अल हसन ने 48 रनों की साझेदारी कर टीम को मजूत स्थिति में पहुंचाने की कोशिश की। दास 41 रन बनाकर आउट हुए, तो इसके बाद शाकिब अल हसन को 29 रनों पर वाशिंगटन सुंदर ने 24वें ओवर में आउट कर मैच में कुछ हद तक टीम इंडिया की वापसी करवाई। सुंदर की गेंद पर विराट कोहली ने शाकिब अल हसन का शानदार कैट लपक कर शाकिब को चलता किया।
देखें वीडियो
VIRAT KOHLI STUNNING CATCH #viratKohli#Banvsind pic.twitter.com/XlD1Mm5LLP
— Aman shrivastava 🇮🇳 (@im___Aman) December 4, 2022
भारत की पहली पारी का हाल
मैच में टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की शानदार गेंदबाजी के सामने टीम इंडिया 41.2 ओवर में 186 रनों पर ऑल आउट हो गई। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 73 रनों की पारी केएल राहुल ने खेली। इसके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। खैर अब देखने लायक बात होगी क्या भारतीय गेंदबाज इस टारगेट को बचा पाते हैं या नहीं।