रोहित और रवि ने दिलाई भारत को यादगार जीत, तो ट्विटर पर फैंस ने दी जबरदस्त प्रतिक्रियाएं - क्रिकट्रैकर हिंदी

रोहित और रवि ने दिलाई भारत को यादगार जीत, तो ट्विटर पर फैंस ने दी जबरदस्त प्रतिक्रियाएं

मैच में डेब्यू कर रहे रवि बिश्नोई ने चार ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट लिए।

India vs West Indies. (Photo Source: Twitter/BCCI)
India vs West Indies. (Photo Source: Twitter/BCCI)

कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स ने भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच खेला गया। इस मैच को मेजबान भारत ने आसानी से मैच अपने नाम करके सीरीज में 1-0 की बढ़त बना लिया है। मैच में भारत ने पहले टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। इस मैच में युवा स्पिनर रवि बिश्नोई ने अपना डेब्यू किया और पहले मैच में ही उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की और 17 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

निकोलस पूरन की अर्धशतक के बदौलत वेस्टइंडीज ने बनाए 157 रन

पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद ख़राब रही, टीम को पहला झटका पहले ही ओवर में लगा जब स्विंग के किंग भुवनेश्वर कुमार ने पारी की चौथी ही गेंद पर ब्रेंडन किंग को चलता किया। इसके बाद कायल मेयर्स और पूरन के बीच तीसरे विकेट के लिए 47 रनों की साझेदारी हुई और दोनों बेहद खतरनाक दिख रहे थे। लेकिन पारी के सातवें ओवर में इस साझेदारी को चहल ने तोड़ा उन्होंने मेयर्स को चलता किया।

इसके बाद एक के बाद एक लगातार विकेट गिरते रहे और देखते ही देखते 90 रन पर विंडीज की टीम पांच विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद पूरन और पोलार्ड के बीच पारी के आखिरी ओवर में कुछ साझेदारी हुई। दोनों जमकर बल्लेबाजी का रहे थे और ऐसा लग रहा था करेबियाईं टीम आसानी से 170 के पार अपने स्कोर को ले जाएगी लेकिन 18 वें ओवर में पूरन (61 रन) का विकेट गिरते ही एक बार फिर विंडीज टीम बैकफुट पर आ गई और 20 ओवर में मात्र 157 रन ही बना सकी।

रोहित और सूर्या की शानदार बल्लेबाजी से भारत ने मैच को किया अपने नाम

इस बीच लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत शानदार रही। कप्तान रोहित शर्मा ने शुरुआत से ही आतिशी बल्लेलबाजी की। रोहित 19 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हुए, इस दौरान उन्होंने तीन छक्के और चार चौके लगाए। वहीं ईशान किशन दूसरे छोर अपना समय लेते हुए नजर आए। हालांकि, रोहित सातवें ओवर में आउट हुए और कुछ देर बाद विराट (17 रन) और ईशान किशन (35 रन) भी चलते बने।

दोनों के आउट होने के बाद सभी जिम्मेदारी ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव (34 रन) पर आ गई। इस बीच सूर्या, विशेष रूप से, शुरू से ही बहुत आक्रामक दिखे और उन्होंने रन रेट के दबाव को काफी कम कर दिया, जबकि पंत आठ रन पर आउट हो गए। वेंकटेश अय्यर मैच को खत्म करने के लिए सूर्यकुमार के साथ पार्टी में शामिल हुए और अय्यर ने छक्का लगातार मैच खत्म किया और भारत ने सात गेंद रहते हुए, छह विकेट से मैच जीत लिया।

पहले टी-20 मैच के दौरान सोशल मीडिया पर आए कुछ ऐसे रिएक्शन

https://twitter.com/pavan__7781/status/1493997349860904965?s=20&t=iLjFzzfSK37K0lTb_7heTA

https://twitter.com/AnkitMsdian22/status/1493997249709293569?s=20&t=iLjFzzfSK37K0lTb_7heTA

https://twitter.com/ABDvillers18/status/1493993826855243776?s=20&t=iLjFzzfSK37K0lTb_7heTA

https://twitter.com/taygillratpower/status/1493993645678104586?s=20&t=iLjFzzfSK37K0lTb_7heTA

https://twitter.com/YashSin97658517/status/1493993552594223104?s=20&t=iLjFzzfSK37K0lTb_7heTA

https://twitter.com/SameerYasir8/status/1493994011673124864?s=20&t=iLjFzzfSK37K0lTb_7heTA

close whatsapp